लाइव न्यूज़ :

IMD ने कहा- भारत में इस साल सामान्य रहेगा मॉनसून, 96 प्रतिशत बारिश की संभावना

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2023 14:42 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मॉनसून के मौसम के दौरान सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की, यह कहते हुए कि 1 जून से पहले इसके आने की संभावना कम है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम एजेंसी ने मॉनसून के 4 जून के आसपास केरल में आने की भविष्यवाणी की है।आईएमडी के अनुसार, पूरे भारत में सामान्य वर्षा का 96 प्रतिशत प्राप्त होने की उम्मीद थी।मौसम विभाग ने कहा की उत्तर पश्चिम भारत में फिलहाल सामान्य से कम बारिश होगी।

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मॉनसून के मौसम के दौरान सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की, यह कहते हुए कि 1 जून से पहले इसके आने की संभावना कम है। मौसम एजेंसी ने मॉनसून के 4 जून के आसपास केरल में आने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, पूरे भारत में सामान्य वर्षा का 96 प्रतिशत प्राप्त होने की उम्मीद थी। 

आईएमडी ने कहा कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बारिश की थोड़ी कमी रहने की संभावना है, क्योंकि मॉनसून सामान्य से 92 प्रतिशत कम है। अगले दो दिनों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा, "मॉनसून के मजबूत होने के बाद, हम उम्मीद कर रहे हैं कि मॉनसून 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा।" 

आईएमडी ने कहा, "1 जून से पहले हम मॉनसून के आने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना सबसे अधिक है। अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है। यदि वर्षा का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह एक आदर्श स्थिति होगी। कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर हमें हर जगह समान वितरण मिलेगा तो कृषि पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।" 

आईएमडी ने ये भी कहा, "उत्तर पश्चिम भारत में फिलहाल सामान्य से कम बारिश होगी।"

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की