लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में दो दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया बारिश का 'रेड' अलर्ट

By अंजली चौहान | Updated: August 12, 2023 15:21 IST

आईएमडी ने उत्तराखंड के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया, अगले दो दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की; बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी देता है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने उत्तराखंड के लिए जारी किया रेड अलर्ट राज्य में 13-14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना राज्य के कई जिलों में हो रही जमकर बारिश

हरिद्वार: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को उत्तराखंड के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 13 और 14 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और संभावना जताई है कि अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान आने का खतरा है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वह घरों में ही रहे और बाहर कम से कम निकले।

गौरतलब है कि बारिश के कारण राज्य में बाढ़ और भूस्खलन भी हो सकता है। 

मालूम हो कि पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश हो रही है। कई जिले लगातार बारिश के कारण जलजमाव और बाढ़ से प्रभावित है। वहीं, आज रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के कारण पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के अंतर्गत तारसाली में भूस्खलन के मलबे के नीचे दब गए।

अधिकारियों के अनुसार, जब यह घटना घटी तो मारे गए लोग, जिनमें एक गुजरात का भी था, केदारनाथ जा रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया, जबकि लगभग 60 मीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बह गई। 

जानकारी के मुताबिक, राज्य के कई जिले रुद्रप्रयाग समेत पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

बता दें कि आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि आज राज्यों में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागउत्तराखण्डमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह