लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भारी बारिश के बीच IMD ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 33 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2022 21:42 IST

आईएमडी के भोपाल केंद्र के वैज्ञानिक सहायक शक्ति सिंह के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी वर्षा जारी रहने से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर के और बढ़ने की आशंका है।गांवों के लोगों को स्थिति को लेकर सतर्क कर दिया गया है।

भोपालः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 33 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन से वहां भारी से बहुत भारी बारिश के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 52 में से 33 जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताते हुए सोमवार को ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा पन्ना, दमोह, सागर, रतलाम, उज्जैन एवं देवास जिलों में अगले 24 घंटे में (सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।

आईएमडी ने इन 33 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आमजन एवं अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। उसने कहा कि इस दौरान इन 33 जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक वर्षा होने की संभावना है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर ढाई बजे से सोमवार दोपहर ढाई बजे के बीच 24 घंटे की अवधि में मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में एक जून से अब तक इस तरह की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें से मंडला जिले में दो और अशोक नगर, दतिया, गुना, नरसिंहपुर एवं नर्मदापुरम जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।’’ आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि प्रदेश के विदिशा में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अलीराजपुर में 18 सेंटीमीटर, इटारसी एवं सौसर में 17-17 सेंटीमीटर, पिपरिया में 16 सेंटीमीटर, सुलतानपुर में 13 सेंटीमीटर, डोलारिया में 12 सेंटीमीटर और सोहागपुर में 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पर्वतीय क्षेत्र पचमढ़ी में इस अवधि में 103.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, प्रदेश के रायसेन में इस दौरान 86.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बैतूल में 72.6 मिलीमीटर, नर्मदापुरम में 55 मिलीमीटर, जबलपुर में 70.4 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 55 मिलीमीटर, भोपाल में 46.4 मिलीमीटर, ग्वालियर में 21.9 मिलीमीटर और इंदौर में 17.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागIMD Bhopalमध्य प्रदेशमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी