लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन 5 जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 18:51 IST

मौसम विभाग के अनुसार, इन 5 जिलों में कहीं कहीं जान-माल की हानि भी हो सकती है। तेज हवा के चलते यहां पेड़ गिरने की संभावनाएं हैं। इससे कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देIMD के अनुसार, तेज हवा के चलते यहां पेड़ गिरने की हैं संभावना मौसम विभाग ने कह, हो सकती है जान माल की हानि

देहरादून: उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को भारतीय मौसम विभाग ने आज और कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होनें, तेज हवाएं चलने और बादल गरजने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं 30 मई को राज्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा या फिर बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 31 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों पर वर्षा होने की संभाबना है। यहां बादल भी गरज सकते हैं। हालांकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है कि इन जनपदों में 29 और 30 मई को बिजली गिरने की संभावना है। इससे कहीं कहीं जान-माल की हानि हो सकती है। तेज हवा के चलते यहां पेड़ गिरने की संभावनाएं देखी जा सकती हैं। इससे कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।  

मौसम विभाग ने इस दौरान यह सलाह दी है कि आप अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें। बिजली संचालित करने वाली चीजों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मवेशियों को बाहर न बांधें। इस दौरान सुरक्षित स्थान (घर) पर रहें और किसी पेड़ के नीचे शरण न लें।  

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील