लाइव न्यूज़ :

IMD India monsoon: राहत की बौछार जल्द!, केरल में अगले पांच दिनों में मॉनसून के दस्तक देने की उम्मीद, जानें आईएमडी रिपोर्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 27, 2024 18:37 IST

IMD India monsoon: उत्तर पूर्व भारत में सामान्य से कम, उत्तर पश्चिम में सामान्य और मध्य एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक मॉनसूनी वर्षा का पूर्वानुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देIMD India monsoon: जून में देश में अधिकतम तापमान के सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।IMD India monsoon: केरल में अगले पांच दिनों में मॉनसून के दस्तक देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। IMD India monsoon: आईएमडी ने कहा कि भारत के मॉनसून कोर जोन में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

IMD India monsoon: आईएमडी ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत भरी खबर दी है। आईएमडी ने कहा कि भारत के मॉनसून कोर जोन में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जिसमें अधिकांश वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र शामिल हैं। केरल में अगले पांच दिनों में मॉनसून के दस्तक देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। उत्तर पूर्व भारत में सामान्य से कम, उत्तर पश्चिम में सामान्य और मध्य एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक मॉनसूनी वर्षा का पूर्वानुमान है। 

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर जून में देश में अधिकतम तापमान के सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के कई हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है। 30 मई से इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य भागों में तीन दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारत में जून में सामान्य वर्षा (दीर्घकालिक अवधि के औसत 166.9 मिमी का 92-108 प्रतिशत) होने की संभावना है।

दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को 30 मई के बाद भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को कहा कि भीषण गर्मी का सामना कर रहे राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को 30 मई के बाद भीषण लू से राहत मिल सकती है। आईएमडी के महानिदेशक ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में भीषण लू चल रही है।

यह अगले तीन दिनों तक जारी रह सकती है, लेकिन 30 मई से इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण देश के उत्तर पश्चिम और मध्य भागों में गरज के साथ वर्षा होने और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

हालांकि, महापात्र ने यह भी कहा कि यह राहत अस्थायी होगी और जून के महीने में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि जून में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से ज्यादा दिनों तक तेज लू चल सकती है। महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में जून के महीने में आम तौर पर तीन दिन लू चलती है।

लेकिन इस बार इन इलाकों में दो-चार दिन ज्यादा ऐसी स्थिति बन सकती है यानी इन इलाकों में चार से छह दिन भयंकर लू चलने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मई के महीने में राजस्थान और गुजरात में नौ से 12 दिन तक लू चली और तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी प्रमुख के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और पंजाब में पांच से सात दिन-- 17 से 20 मई और 25-26 मई को लू की स्थिति रही तथा पारा 44-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

महापात्र ने कहा कि मई में दो चरण में लू चली। उन्होंने बताया कि भीषण लू का पहला चरण एक से पांच मई तक रहा और यह मुख्यत: पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में ही सीमित रहा। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण 16 मई से उत्तर पश्चिम भारत में शुरू हुआ और यह अब तक जारी है और अगले तीन दिन यानी 29 मई रह सकता है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागकेरलमौसमदिल्लीमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो