लाइव न्यूज़ :

भिवानी मामला: IMC प्रमुख तौकीर रजा का बड़ा बयान- PFI की तरह वीएचपी-बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित कर लगाया जाए प्रतिबंध, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 25, 2023 11:18 IST

इत्तिहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने हरियाणा के भिवानी में दो मुस्लिम पुरुषों की हालिया हत्याओं के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देनसीर (25) और जुनैद के जले हुए शव 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले थेमृतकों के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि नासिर और जुनैद की हत्या गोरक्षकों द्वारा अगवा किए जाने के बाद की गई थीइत्तिहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख ने हरियाणा के भिवानी में दो मुस्लिम पुरुषों की हालिया हत्याओं के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

नई दिल्ली: इत्तिहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने हरियाणा के भिवानी में दो मुस्लिम पुरुषों की हालिया हत्याओं के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। खान ने मांग की है कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल जैसे दक्षिणपंथी संगठनों को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की तरह ही आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए और उन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा खान का एक वीडियो साझा किया गया है। भिवानी की घटना पर मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा, "भिवानी की घटना 16 फरवरी को हुई थी लेकिन हमने चुप्पी साध रखी है। हमारे बच्चों (जुनैद और नासिर) पर झूठे आरोप लगाए गए और उनकी हत्या कर दी गई। जब आरोपियों के समर्थन में सभाएं और महापंचायतें हुईं, तब हमें लगा कि भारत में हत्याएं और मॉब लिंचिंग आम बात हो गई है।

उन्होंने कहा, "जिस प्रकार पीएफआई पर पाबंदी लगाई गई थी उसी प्रकार से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन घोषित कर पाबंदी लगानी चाहिए। भिवानी में जो हुआ उससे हिंदू समुदाय में भी गलत संदेश गया। वे सोच सकते हैं कि अगर वे इसी तरह के कृत्यों में शामिल होते हैं, तो उन्हें भी नायकों के रूप में चिह्नित किया जाएगा। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए नहीं तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब होगी।"

क्या है मामला?

राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के रहने वाले नसीर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) के जले हुए शव 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले थे। मृतकों के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि नासिर और जुनैद की हत्या गोरक्षकों द्वारा अगवा किए जाने के बाद की गई थी। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि नूंह जिले में सीआईए की टीम ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दोनों पीड़ितों की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर उनके शवों को वाहन के अंदर रखकर आग लगा दी।

टॅग्स :विश्व हिंदू परिषदभिवानीPFIबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं मोहम्मद दीपक?, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल?

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

ज़रा हटके"जिस दरोगा की औकात है मुझे मार के देखो, आग लगा देंगे थाने को": रामपुर में थाने में पहुंचकर बजरंग दल के सदस्य की धमकी, VIDEO वायरल होने के बाद मांगी माफी

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

बॉलीवुड चुस्कीVHP की आपत्ति के बाद पूनम पांडे को पुरानी दिल्ली की लव कुश रामलीला से हटाया गया, निभाती मंदोदरी की भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो