लाइव न्यूज़ :

IMA पोंजी घोटाला: कर्नाटक के मंत्री जमीर खान ईडी के सामने हुए पेश

By भाषा | Updated: July 6, 2019 06:02 IST

Karnataka minister Zameer Khan: ईडी के अधिकारियों के अनुसार मंत्री को रिचमंड टाऊन में अपनी संपत्ति आईएमए के मालिक मोहम्मद मंसूर खान को बेचने को लेकर तलब किया गया था।

Open in App

आईएमए ग्रुप पोंजी घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किये गये कर्नाटक के मंत्री बी जेड जमीर खान शुक्रवार को यहां एजेंसी के सामने पेश हुए। ईडी ने पिछले हफ्ते खाद्य, नागरिक आपूर्ति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खान को इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था।

इससे पहले उसने इस घोटाले के सिलसिले में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। ईडी के अधिकारियों के अनुसार मंत्री को रिचमंड टाऊन में अपनी संपत्ति आईएमए के मालिक मोहम्मद मंसूर खान को बेचने को लेकर तलब किया गया था।

बाद में निदेशालय के कार्यालय से बाहर निकलने पर मंत्री ने कहा कि ईडी अधिकारियों ने उनसे पूछा कि कब उन्होंने यह संपत्ति खरीदी, कब उसे बेचा और क्या उन्होंने इस संपत्ति की खरीद-बिक्री की जानकारी का ब्योरा दिया था।

उन्होंने बताया कि इसे 2009 में खरीदा था और 2018 के जून में इसे बेच दिया। उसकी बिक्रीनामा की प्रति उन्होंने अधिकारियों को दी। इस पर चुकाये गये कर की प्रति भी उन्होंने दी। खान ने कहा कि ईडी अधिकारी उनके जवाब से संतुष्ट थे और कहा कि उन्हें फिर आने की जरूरत नहीं है।

इस बीच, कर्नाटक सरकार द्वारा इस घोटाले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने कंपनी की गलतियों की लीपापोती के लिए कथित रूप से 4.5 करोड़ रूपये की रिश्वत लेने को लेकर एक सहायक आयुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार