लाइव न्यूज़ :

आईएमए के सदस्यों ने गोवा में थाने के बाहर प्रदर्शन किया, हमला मामले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:05 IST

Open in App

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोवा इकाई के सदस्यों ने सोमवार को पोरवोरिम थाने के बाहर प्रदर्शन कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की जिसने यहां के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक पर कथित तौर पर हमला किया था। चिकित्सा निकाय के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त एडविन कोलाको से मुलाकात की जिन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में कार्रवाई की समय सीमा एक सितंबर तय की। आईएमए के राज्य चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. विनायक बुवाजी ने कहा कि चिकित्सकों को गोवा मेडिकेयर एक्ट, 2013 के तहत सुरक्षा हासिल है और उन पर हमले की स्थिति में पुलिस त्वरित कार्रवाई करने के लिए बाध्य है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दत्ताराम देसाई ने कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम हड़ताल करेंगे। आईएमए के सदस्यों ने कहा कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाने के बाद उसे जाने दिया। कोलाको ने कहा कि मामले में संलिप्त आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी। पीड़ित चिकित्सक डॉ. अमोल तिलवे ने शुक्रवार को पोरवोरिम थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया, जिसकी पत्नी वहां भर्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर