लाइव न्यूज़ :

इल्तिजा मुफ्ती के पासपोर्ट का मामला पुलिस के गले की फांस बना, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 19, 2023 16:22 IST

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने इल्तिजा मुफ्ती को जो पासपोर्ट जारी किया था वह सिर्फ दो साल के लिए ही वैध होने के साथ ही उन्हें सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के लिए अनुमति दी गई थी। इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ न ही कोई अपराधिक मामला दर्ज है और न ही कभी वे किसी गैर कानूनी गतिविधि में लिप्त पाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइल्तिजा मुफ्ती के पासपोर्ट का मामला जम्मू कश्मीर पुलिस के गले की फांस बना जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कियाइल्तिजा मुफ्ती के पासपोर्ट की वैधता इस साल 2 जनवरी को समाप्त हुई थी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के पासपोर्ट का मामला जम्मू कश्मीर पुलिस के गले की फांस बन गया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने हाल ही में इल्तिजा जावेद की याचिका पर नोटिस जारी किया है। इस याचिका में सशर्त पासपोर्ट के मुद्दे को चुनौती दी गई थी, जो उनकी विदेश यात्रा के दायरे को प्रतिबंधित करता है।

हालांकि अप्रैल महीने में जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के उपरांत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें जो पासपोर्ट जारी किया था वह सिर्फ दो साल के लिए ही वैध होने के साथ ही उन्हें सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के लिए अनुमति दी गई थी। पासपोर्ट कार्यालय का कहना था कि उनकी इसमें कोई भूमिका नहीं होती है और सब पुलिस के सीआईडी विंग द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर निर्भर करता है।

मैसर्स जहांगीर इकबाल गनई ला एसोसिएट्स के माध्यम से दायर अपनी याचिका में इल्तिजा ने तर्क दिया कि उन्हें प्रतिबंधित अवधि के साथ मात्र एक देश जाने का विशिष्ट पासपोर्ट जारी करने का निर्णय मनमाना है और इसमें तर्कशीलता और निष्पक्षता का अभाव है, जो व्यक्ति के अधिकार निर्धारित करने में किसी भी अथारिटी की कार्रवाई के आवश्यक पहलू हैं। वह पासपोर्ट अधिकारी को सीआईडी, जम्मू एंड कश्मीर द्वारा आफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत उनके खिलाफ प्रस्तुत की गई टाप सीक्रेट प्रतिकूल रिपोर्ट से भी व्यथित हैं।

इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ न ही कोई अपराधिक मामला दर्ज है और न ही कभी वे किसी गैर कानूनी गतिविधि में लिप्त पाई गई हैं। सारे विवाद में जब पुलिस की भूमिका शक के दायरे में आई तो उसने पिछले तीन साल के आंकड़े पेश कर अपना बचाव करने की कोशिश की जिसमें बताया गया कि पासपोर्ट के लिए आने वाले 99 प्रतिशत तक आवेदन क्लीयर किए जा रहे हैं।

इल्तिजा मुफ्ती के पासपोर्ट की वैधता इस साल 2 जनवरी को समाप्त हुई थी। उन्होंने पिछले साल ही 8 जून को इसके नवीनीकरण के लिए अप्लाई कर दिया पर उन्हें पासपोर्ट जारी नहीं हुआ। कारण पासपोर्ट कार्यालय और पुलिस के सीआईडी विंग द्वारा दिए जाने वाले परस्पर विरोधी बयान थे। मामला कोर्ट में गया तो पासपोर्ट कार्यालय ने अपना तर्क पेश करते हुए कहा था कि पासपोर्ट जारी करने के लिए सीआईडी की रिपोर्ट जरूरी होती है। सीआईडी विंग ने पासपोर्ट कार्यालय के तर्क को नकारते हुए कहा था कि पासपोर्ट जारी करना या न जारी करने की जिम्मेदारी पासपोर्ट कार्यालय की होती है।

इन विरोधाभासी तर्कों और बयानों के बाद हाईकोर्ट के निर्देष पर 6 अप्रैल को पासपोर्ट कार्यालय ने जो पासपोर्ट इल्तिजा मुफ्ती को जारी किया उसने नया विवाद इसलिए पैदा कर दिया था क्योंकि यह न सिर्फ दो साल की अवधि तक के लिए मान्य है बल्कि सिर्फ उसी देश की यात्रा करने की अनुमति दी गई है जहां वे पढ़ाई के लिए जाना चाहती हैं।इस पर इल्तिजा मुफ्ती खफा थीं। उनका सवाल था कि क्या वे आतंकी हैं या जो उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया है। उनका आरोप था कि एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी होने के कारण, जो भारत सरकार की गलत नीतिओं की विरोधी हैं, उन्हें यह सजा दी जा रही है जबकि पासपोर्ट पाना और किसी भी देश की यात्रा करना उनका मौलिक अधिकार है।

उनका आरोप था कि उनके वकील पर पुलिस ने लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया है। पुलिस प्रवक्ता इससे इंकार करते रहे हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने इस मामले में एक बार फिर अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने जो पासपोर्ट जारी किया है वह सिर्फ और सिर्फ सीआईडी की रिपोर्ट पर आधारित है।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीJammuजम्मू कश्मीरपासपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की