लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में रक्षा मंत्रालय की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 01:43 IST

Open in App

नोएडा (उत्तरप्रदेश), 18 जनवरी ग्रेटर नोएडा में रक्षा मंत्रालय की 161 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया गया है और इसे सरकार के नाम पर पंजीकृत कराया गया है। गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने सोमवार को इस बारे में बताया।

प्रशासन के एक बयान के मुताबिक दादरी तहसील के नांगली सागपुर गांव में भू माफिया ने इस संपत्ति पर कब्जा कर लिया था और यहां फार्महाउस का निर्माण कराया था।

गौतम बुद्ध नगर के सहायक रिकॉर्ड अधिकारी रजनीकांत ने बताया कि भू माफिया ने रक्षा मंत्रालय की जमीन पर कब्जा कर लिया था और इस पर फार्म हाउस का निर्माण कराया था। बाद में इन फार्म हाउस की बिक्री दूसरे लोगों के नाम पर कर दी गयी।

मंत्रालय ने इन लोगों के नाम पर जमीन के पंजीकरण को रद्द करने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क किया था और जमीन का पंजीकरण मंत्रालय के नाम पर करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए