लाइव न्यूज़ :

बिहार के 6 जिलों में सेना की 150 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा, मेजर जनरल विकास भारद्वाज ने लिखा मंत्री को पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2025 16:20 IST

सेना की ओर से इस संबंध में सेना मुख्यालय झारखंड एवं बिहार सब एरिया दानापुर कैंट के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विकास भारद्वाज ने बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को पत्र लिखकर जमीनों को मुक्त कराने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे राज्य में सेना की 150 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा हैयह जमीनें राज्य के 6 जिलों मुजफ्फरपुर, पटना, रोहतास, गोपालगंज, गया और कैमूर में स्थित हैंमेजर जनरल विकास भारद्वाज ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार में जमीन सर्वे को लेकर दस्तावेज सही किए जा रहे हैं

पटना: बिहार में जारी भूमि सर्वेक्षण के बीच यह पता चला है कि पूरे राज्य में सेना की 150 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा है। यह जमीनें राज्य के 6 जिलों मुजफ्फरपुर, पटना, रोहतास, गोपालगंज, गया और कैमूर में स्थित हैं। सेना की ओर से इस संबंध में सेना मुख्यालय झारखंड एवं बिहार सब एरिया दानापुर कैंट के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विकास भारद्वाज ने बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल को पत्र लिखकर जमीनों को मुक्त कराने का अनुरोध किया है। इस पत्र में सेना की डेढ़ सौ से अधिक एकड़ जमीन पर विभिन्न सरकारी विभागों और रैयतों द्वारा अतिक्रमण करने की बात कही गई है।

मेजर जनरल विकास भारद्वाज ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार में जमीन सर्वे को लेकर दस्तावेज सही किए जा रहे हैं। लेकिन सेना की जमीन को लेकर बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग और मिलिट्री लैंड रिकॉर्ड में काफी अंतर है। उन्होंने कहा है कि सेना की जमीन का म्यूटेशन जरूरी है और जहां भी अतिक्रमण है, वहां से हटाया जाए। राज्य के 6 जिलों में 150 एकड़ से अधिक जमीन पर सरकारी विभागों और रैयतों का कब्जा है। 

सेना के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में सेना की कुल 9.36 एकड़ ज़मीन पर अतिक्रमण है, जिसमें से 4.48 एकड़ पर बिहार सरकार और 4.88 एकड़ पर नागरिकों का कब्जा है। इसी तरह गया जिले में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 344.39 एकड़ सेना की जमीन दिए जाने का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। 

यहां सेना के पास कुल 1052.150 एकड़ जमीन में से केवल 1030.23 एकड़ ही बची है, जबकि 96.15 एकड़ को वन विभाग के कब्जे में बताया गया है। दानापुर कैंट एरिया में 0.314 एकड़ जमीन पर बीएसएनएल का कब्जा है। मनेर में 0.227 एकड़ ज़मीन पर पीडब्ल्यूडी, कल्याण पदाधिकारी और एक धार्मिक स्थल स्थित हैं। नौसा में 19.88 एकड़ ज़मीन पर बिहार मिलिट्री पुलिस का पूरी तरह से कब्ज़ा है। 

वहीं, हथुआ में 10.003 एकड़ जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा है। सासाराम में 10.06 एकड़ ज़मीन पर बीडीओ, ग्रामीण इंजीनियरिंग संगठन और पीडब्ल्यूडी आदि का कब्जा है। सरवन (सासाराम जिला) में 6.36 एकड़ जमीन पर बीएसईबी का कब्जा है। डेहरी ऑन सोन में 1.086 एकड़ ज़मीन पर बिहार पुलिस और नागरिकों का कब्जा है। 

इसी तरह जहानाबाद में 18.96 एकड़ ज़मीन पर बिहार सरकार का अतिक्रमण है। सेना के इस पत्र के बाद विभाग के विशेष सचिव ने राज्य के 6 जिलों मुजफ्फरपुर, पटना, रोहतास, गोपालगंज, गया और कैमूर के समाहर्ता को पत्र लिखा है। 

पत्र में कहा गया है कि गलत म्यूटेशन के कारण अतिक्रमण और अनावश्यक मुकदमेबाजी के मामले बढ़े हैं। ऐसे में रक्षा भूमि के अभिलेख का रख रखाव, म्यूटेशन और जमीनों को मुक्त कराना अति आवश्यक है। उन्होंने नियमों के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :भारतीय सेनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील