लाइव न्यूज़ :

असम में हर साल होता है अवैध नशीली दवाओं का पांच हजार करोड़ रुपये का व्यापार: सरमा

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों का व्यापार सालाना पांच हजार करोड़ रुपये का है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने ड्रग्स की लत से मुक्त हुए लोगों के उचित पुनर्वास की जरूरत को रेखांकित किया और इस संबंध में स्वास्थ्य तथा सामाजिक कल्याण विभागों को साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। नगांव जिले के बरहमपुर में जब्त किये गए मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “इस साल 10 मई से 15 जुलाई के बीच 163 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गए। मान लीजिये कि अगर यह हर महीने राज्य से तस्करी कर ले जाये जाने वाले ड्रग्स का 20 प्रतिशत है तो असम में हर साल कम से कम पांच हजार करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ का व्यापार होता है।”

उन्होंने कहा कि पूरा पैसा असम के बाहर जाता है और इसका कोई कर नहीं चुकाया जाता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ड्रग्स के आदी लोगों द्वारा मादक पदार्थ खरीदने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा पैसा परिवारों की भलाई की कीमत पर आता है।

उन्होंने कहा, “अगर एक परिवार का एक व्यक्ति भी ड्रग्स की लत का शिकार होता है तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। नशे की लत का शिकार व्यक्ति अपने घर से पैसा चुराता है या परिवार के सदस्यों को परेशान कर उनसे पैसा लेता है। और अंत में बहुत से लोग अपराध या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होते हैं।”

सरमा ने कहा कि ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई के तीन चरण हैं- पहले आपूर्ति श्रृंखला को ध्वस्त करना, दूसरे वितरण तंत्र को तोड़ना और फिर नशे के आदी हो चुके लोगों का पुनर्वास करना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए