लाइव न्यूज़ :

मथुरा में अवैध हथियार बनाने वाली फक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 00:51 IST

Open in App

मथुरा, तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है।

एसपी (देहात) शिरीष चंद्रा ने बताया,‘‘ जिले में इन दिनों पंचायत चुनावों को देखते हुए अवैध हथियारों, फैक्टरियों तथा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बरसाना थाना क्षेत्र के राजस्थान की सीमा से सटे गांव हाथिया में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से दो लोगों असलम और आमिर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 12 बोर की एक तैयार बंदूक व दो 315 बोर के तमंचे तथा कई अधबने हथियार मिले हैं। वहां से बड़ी संख्या में इन हथियारों को बनाने वाले औजार तथा कच्चा माल बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए