लाइव न्यूज़ :

'IIT बाबा' ने दिल्ली के सीएम के तौर पर नूपुुर शर्मा का किया समर्थन, निष्कासित बीजेपी नेता को बताया 'सत्य और धर्म की महिला'

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2025 17:29 IST

वीडियो में, अभय सिंह, जिन्हें अब 'आईआईटी बाबा' के नाम से जाना जाता है, ने पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनते देखने की इच्छा जताई है। 

Open in App
ठळक मुद्देIIT बाबा ने नूपुर शर्मा की प्रशंसा करते हुए उन्हें "सत्य की महिला" कहासोशल मीडिया पर ‘आईआईटीयन बाबा’ के नाम से काफी चर्चा में हैंउन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा धर्म के लिए खड़ी हैं

'IITian Baba' News : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने के बीच महाकुंभ के दौरान लोकप्रियता हासिल करने वाले 'आईआईटी बाबा' का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में, अभय सिंह, जिन्हें अब 'आईआईटी बाबा' के नाम से जाना जाता है, ने पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनते देखने की इच्छा जताई है। 

वायरल 'आईआईटी बाबा' ने कहा, "अगर कोई शक्तिशाली महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री बनती है तो यह बहुत अच्छा होगा।" उन्होंने नूपुर शर्मा की प्रशंसा करते हुए उन्हें "सत्य की महिला" कहा और कहा कि वे धर्म के लिए खड़ी हैं। पैगंबर मुहम्मद के बारे में विवादास्पद टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित किए जाने के बावजूद, 'आईआईटी बाबा' ने उन्हें दिल्ली के सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया। 

लाइव चैट के दौरान, 'आईआईटी बाबा' ने टिप्पणी की, "भाजपा ने पहले किरण बेदी को आजमाया था, लेकिन नूपुर शर्मा उनसे भी बेहतर हैं क्योंकि नूपुर धर्म के साथ खड़ी हैं। किरण बेदी तर्क में उलझ गईं"। 

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान ‘आईआईटी बाबा’, जिनका असली नाम अभय सिंह है, सोशल मीडिया पर ‘आईआईटीयन बाबा’ के नाम से काफी चर्चा में हैं। पहले जारी किए गए एक वीडियो में अभय सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई से पढ़ाई की और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम किया, फिर फोटोग्राफी की ओर रुख किया और फिर साधु बन गए। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025नूपुर शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप