लाइव न्यूज़ :

समुद्री यातायात पर निगरानी के लिए स्वदेशी सॉफ्टवेयर विकसित कर रहे हैं आईआईटी मद्रास के अनुसंधानकर्ता

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के अनुसंधानकर्ता समुद्री यातायात पर नजर रखने में मदद के लिए एक स्वदेशी जलपोत यातायात सॉफ्टवेयर (वीटीएस) का विकास कर रहे हैं।

मैरीटाइम विजन 2030 की कार्ययोजना में शामिल रही सॉफ्टवेयर विकास परियोजना आईआईटी मद्रास और तूतिकोरिन (तमिलनाडु) के वीओसी बंदरगाह ट्रस्ट के बीच साझेदारी का हिस्सा है। इसके लिए एक सहमति-पत्र पर हाल ही में दस्तखत किये गये थे।

प्रस्तावित सॉफ्टवेयर बढ़ते समुद्री यातायात पर नजर रखने में मददगार होगा और समुद्री क्षेत्र में वैश्विक तकनीक विकास के साथ रफ्तार पकड़ने में इससे मदद मिलेगी।

वीओसी बंदरगाह ट्रस्ट के अध्यक्ष टी के रामचंद्रन के अनुसार वीओसी बंदरगाह वीटीएस प्रणाली के लिहाज से स्वदेशी सॉफ्टवेयर के विकास के लिए आईआईटी मद्रास में राष्ट्रीय बंदरगाह, जलमार्ग और समुद्रतट प्रौद्योगिकी केंद्र के साथ एमओयू करने वाला भारत का पहला बड़ा पत्तन है।

आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर के. मुरली ने कहा, ‘‘स्वदेश निर्मित वीटीएस सॉफ्टवेयर प्रणाली भारत के लिए अन्य स्वेदशी प्रौद्योगिकी हल निकालने में रास्ता बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए