लाइव न्यूज़ :

IIT दिल्ली में खुला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा बढ़ावा

By एसके गुप्ता | Updated: September 2, 2020 19:31 IST

स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रो डा. मौसम ने कहा जनवरी 2021 से स्कूल में पीएचडी कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह कोर्स देश और दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए शोध आधारित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी दिल्ली ने बुधवार को स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरूआत की है। मोदी सरकार की योजनाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी को बढ़ावा देने की बात की गई है।

नई दिल्लीआईआईटी दिल्ली ने बुधवार को स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरूआत की है। आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो वी रामगोपाल राव ने कहा कि देश ओर उद्योग जगत की चुनौतियों के समाधान के लिए इस स्कूल की शुरूआत की गई है। मोदी सरकार की योजनाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी को बढ़ावा देने की बात की गई है। जिससे यह स्कूल आने वाले समय में काफी उपयोगी सिद्ध होगा।

प्रो. वी रामगोपाल राव ने कहा कि भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी-कृत्रिम बुद्धिमता का है। इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। प्रगति के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रो. डा. मौसम ने कहा जनवरी 2021 से स्कूल में पीएचडी कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह कोर्स देश और दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए शोध आधारित होंगे। इसके अलावा मास्टर डिग्री स्तर के कोर्स में दाखिले किए जाएंगे। कोर्स डिजाइनिंग पर काम चल रहा है।

प्रो. राव ने कहा कि दुनिया में भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के क्षेत्र में पांचवे स्थान पर है। देश में आईआईटी दिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी में पिछले दस सालों से शीर्ष पर काबिज है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में अच्छे जॉब ऑफर और पैकेज की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं और कंप्यूटर साइंस छात्रों की पहली पसंद है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इससे रिसर्च के अलावा काम काज के तरीकों में क्रांतिकार बदलाव होंगे। उद्योग जगत में उत्पादों की डिजाइनिंग, फिनिशिंग और उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी