लाइव न्यूज़ :

IIM अहमदाबाद में मिले 28 कोरोना पॉजिटिव, स्टूडेंट देखने गए थे भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 मैच

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2021 13:02 IST

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण फैलने का मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव मिले कुछ छात्र टी20 मैच भी देखने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देIIM अहमदाबाद में गुरुवार को भी 90 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गयारिपोर्ट्स के अनुसार 12 मार्च को मैच देखने गए पांच स्टूडेंट के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट 16 तारीख को आ गई थी16 मार्च के बाद फिर संस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं, लापरवाही का भी लग रहा आईआईएम पर आरोप

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आईआईएम अहमदाबाद कैंपस में छात्रों सहित 28 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें से कई अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच को देखने गए थे। पहला टी20 मुकाबला 12 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में फैंस को जाने की इजाजत दी गई थी। हालांकि, राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों के बाद गुजरात क्रिकेट असोसिएशन ने बाद में बिना दर्शकों के मैच कराने का फैसला लिया। पुणे में भी जारी वनडे सीरीज में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

12 मार्च को देखने गए थे मैच, 16 को आई रिपोर्ट

'अहमदाबाद मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मिले स्टूडेंट में से पांच 12 मार्च को पहला टी20 मुकाबला देखने स्टेडियम गए थे। इनकी कोरोना रिपोर्ट 16 मार्च को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद आईआईएम, अहमदाबाद ने अन्य लोगों के टेस्ट कराने का भी फैसला किया।

आईआईएम में करीब 2500 लोग हैं। इसमें कैंपस में रहने वालों के साथ-साथ बाहर से आने वाले छात्र और अन्य स्टाफ भी शामिल हैं। इंस्टट्य़ूट से जुड़े एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, 'हमने गुरुवार को करीब 90 लोगों के भी टेस्ट किए। इनके नतीजे शुक्रवार को आ सकते हैं। कोरोना मामलों में वृद्धि के बाद हमने भी गाइडलाइंस को लेकर सख्ती बरती है।'

आईआईएम पर छात्र भी उठा रहे हैं सवाल

अधिकारी के अनुसार कैंपस में मौजूद फूड कोर्ट में अब केवल खाना पैक कराकर ले जाने की अनुमति होगी। सोशल डिस्टेंसिंग की बात को देखते हुए फूड कोर्ट में बैठने पर मनाही है। मेस में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी कक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

आईआईएम अहमदाबाद के पीजीपी-2 के छात्रों ने हालांकि आरोप लगाया है कि कोविड नियमों के पालन में लापरवाही बरती गई है। इन स्टूडेंट के अनुसार संक्रमित स्टूडेंट को 18 और 19 मार्च को हुई ऑफलाइन परीक्षा में बैठने से नहीं रोका गया और न ही उन्हें आइसोलेट किया गया और इसलिए संक्रमण के मामले संस्थान में बढ़े हैं। आईआईएम, अहमदाबाद ने दावों को खारिज किया है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाभारत vs इंग्लैंडइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंटअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बताया 'पनौती', T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की

क्रिकेटT20 World Cup 2026 Final: क्रिकेट फैन्स के लिए रेलवे का तोहफा, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा; जानें किराया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी