लाइव न्यूज़ :

आईएफएफआई में विश्व, एशिया और भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाएंगी: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 51वें समारोह में 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच ‘विश्व, एशिया और भारत’ की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाएंगी।

नौ दिवसीय महोत्सव पहले 20-28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसकी तारीखें आगे बढ़ा दी गईं।

जावड़ेकर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 51वें समारोह में विश्व, एशिया और भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाएंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय पैनोरमा श्रेणी में 47 फिल्में दिखाई जाएंगी, वहीं फीचर श्रेणी में 26 और गैर फीचर श्रेणी में 21 फिल्में दिखाई जाएंगी। विभिन्न श्रेणियों में कुल 224 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।’’

जावड़ेकर ने सितंबर में बताया था कि इस महोत्सव में ऑनलाइन और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की मौजूदगी के साथ महोत्सव का संचालन होगा और कोविड-19 से संबंधित सभी जरूरी एहतियात का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील