लाइव न्यूज़ :

मेरे साथ सेल्फी लेनी है तो भाजपा मंडल इकाई में जमा करने पड़ेंगे 100 रुपये: मंत्री

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:33 IST

Open in App

भोपाल, 18 जुलाई सेल्फी लेने में वक्त खराब होने एवं कार्यक्रमों में देरी से पहुंचने की परेशानी बताते हुए मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों को भाजपा मंडल इकाई में संगठन काम के लिए 100 रुपये जमा करवाने होंगे।

इसके अलावा, ठाकुर ने भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर खंडवा स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि अब वह गुलदस्ता की जगह किताबें स्वीकार करेंगी, क्योंकि भगवान विष्णु के अलावा कोई भी ऐसा नहीं है जो साफ और बेदाग हो।

उन्होंने बताया, ‘‘सेल्फी में वक्त बहुत खराब होता है और कई बार हम घंटा-घंटा भर तक (कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए) लेट हो जाते हैं। इसलिए संगठनात्मक दृष्टि से हमने यह विचार किया है कि अब जो भी सेल्फी लेना चाहते हैं, उसे सेल्फी लेने के लिए भाजपा के मंडल इकाई के कोषाध्यक्ष के पास 100 रुपये जमा करवाने होंगे, ताकि यह राशि संगठन के काम में आये।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘जो फूलों से स्वागत की बात है। उसके लिए मेरा शुरू से आग्रह रहा कि फूल में महालक्ष्मी का निवास मानते हैं। भगवान विष्णु के अलावा कोई भी ऐसा नहीं है जो बेदाग हो। इसलिए मैं स्वागत के लिए फूल स्वीकार नहीं कर सकती। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि गुलदस्ते की जगह किताब देनी चाहिए।’’

संयोग से ठाकुर के कैबिनेट सहयोगी विजय शाह ने भी 2015 में प्रस्ताव रखा था कि उनके साथ सेल्फी लेने वालों को किसी कारण के लिए 10 रुपये दान करने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए