लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव ने कहा-आज बढ़ती जनसंख्या को नहीं किया नियंत्रित तो देश का भविष्य अंधकार में होगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2019 18:26 IST

समाचार एजेंसी के मुताबिक, रामदेव बाबा ने कहा है कि यदि हम आज बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित नहीं करते हैं, तो देश का भविष्य अंधकार में होगा। यह युद्ध की स्थिति से भी बदतर होगा।

Open in App

योग गुरु बाबा रामदेव में देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर की है। उनके अनुसार अगर आज बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया जाता है तो भविष्य अंधकार में होगा। इधर, उन्होंने प्रियंका गांधी को कांग्रेस की महासचिव बनाए जाने को लेकर कहा है कि इस समय हर एक पार्टी अपना सबसे बेहतरीन शॉट खेल रही है।  

समाचार एजेंसी के मुताबिक, रामदेव बाबा ने कहा है कि यदि हम आज बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित नहीं करते हैं, तो देश का भविष्य अंधकार में होगा। यह युद्ध की स्थिति से भी बदतर होगा। हम उन लोगों के लिए कानून क्यों नहीं बना सकते, जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। उनके मतदान के अधिकार छीन लिए जाने चाहिए।वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किए जाने को लेकर योग गुरु रामदेव ने कहा कि हर राजनीतिक दल राजनीति में अपने बेहतरीन शॉट्स का उपयोग कर रहा है। अब देखते हैं कि कौन किस हद तक निशाना साधता है। यह स्पष्ट है कि अच्छी लड़ाई शुरू हो गई है। लेकिन, जो भी हो वह देश के लिए अच्छा होना चाहिए।आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी के पुरजोर समर्थक माने जाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने अभी हाल ही में 25 दिसंबर को मदुरई में एक कार्यक्रम में यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि उन्हें नहीं पता कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा था कि बहुत कठिन वक्त है और कोई नहीं कह सकता कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।?

उन्होंने कहा था उनका उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बल्कि आध्यात्मिक राष्ट्र बनाना है। योग और वैदिक और आध्यात्मिक प्रैक्टिस से पूरे विश्व को आध्यात्मिक बनाना है। हम  एक आध्यात्मिक भारत बना रहे हैं, हमारा मिशन आध्यात्मिक भारत और आध्यात्मिक विश्व बनाना है। यह हमारा लक्ष्य है।

टॅग्स :बाबा रामदेवप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील