लाइव न्यूज़ :

अगर उत्तराखंड के हितों पर चोट पहुंची, तो भौंकने के साथ थोड़ा काटूंगा भी-अमित शाह के बयान पर हरीश रावत का पलटवार, जानिए पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: February 14, 2022 13:29 IST

UK Elections 2022: मामले में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि एक सभा में शाह ने उन्हें ‘‘कुत्ता’’ तो नहीं बोला लेकिन उनकी तुलना, उससे ही कर डाली।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अमित शाह के बयान पर हरीश रावत ने पलटवार किया है।उन्होंने कहा उत्तराखंड को नुकसान पहुंचने पर ‘‘भौंकने के साथ काटने से भी नहीं चूकेंगे।’’हरीश रावत ने अमित शाह के बयानों को 'उत्तराखंडियों के प्रति भाजपा की निकृष्ट सोच' बताया है।

Uttarakhand Elections 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'धोबी का... न घर का न घाट का' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को कहा कि यदि उत्तराखंड के हितों पर चोट पहुंची तो वह ‘‘भौंकने के साथ काटने से भी नहीं चूकेंगे।’’ आपको बता दें कि एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह (HM Amit Shah) ने हरीश रावत (Harish Rawat) पर निशाना साधा है। 

शाह की बातें 'उत्तराखंडियों के प्रति भाजपा की निकृष्ट सोच' को दर्शाता है- हरीश रावत

गृह मंत्री अमित शाह के शब्दों को 'उत्तराखंडियों के प्रति भाजपा की निकृष्ट सोच' बताते हुए रावत ने कहा, ‘‘ कुत्ता तो भैरव का अंश माना जाता है। यदि मैं उनकी नजर में कुत्ता हूं, तो मैं उत्तराखंड का ही हूं न । बोलूंगा तो उत्तराखंड के लिए ही न। भौकूंगा तो उत्तराखंड के लिए ही। मगर याद रखिए कि यदि उत्तराखंड के हितों पर चोट पहुंची, तो मैं भौंकने के साथ थोडा काटूंगा भी।’’ 

क्या कहा था गृह मंत्री अमित शाह ने

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को शाह ने कई रैलियां कीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रावत को लेकर उनकी पार्टी में भ्रम की स्थिति है। शाह ने कहा था, '‘बेचारे हरीश रावत को नेता बनाएंगे या नहीं बनाएंगे। टिकट देंगे या नहीं देंगे । यहां से देंगे, वहां से देंगे। एक धोबी का... आगे नहीं बोलना चाहता, घर का न घाट का।'’ 

केंद्रीय गृह मंत्री का यह वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री उत्तराखंड आ रहे हैं और '‘कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता पर लट्ठ पर लट्ठ बरसा रहे हैं।'’ 

अमित शाह ने उनकी तुलना ‘‘कुत्ता’’ से की- हरीश रावत

रावत ने कहा कि शनिवार को एक सभा में शाह ने उन्हें ‘‘कुत्ता’’ तो नहीं बोला लेकिन उनकी तुलना, उससे ही कर डाली। उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा । मतगणना 10 मार्च को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022UKहरीश रावतकांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए