लाइव न्यूज़ :

'अगर यह नहीं रुका तो 2024 का लोकसभा चुनाव देश में आखिरी चुनाव होगा...'; निर्वाचन आयोग के आदेश पर बोले उद्धव ठाकरे

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2023 15:23 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा अगर यह (महाराष्ट्र में मौजूदा परिदृश्य) नहीं रोका गया तो 2024 का लोकसभा चुनाव देश का आखिरी चुनाव साबित हो सकता है क्योंकि इसके बाद यहां अराजकता शुरू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने चुनाव आयोग के पैनल को भंग किए जाने की मांग कीकहा- अगर 2024 का चुनाव भाजपा जीती तो देश में अराजकता का माहौल शुरू हो जाएगामहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- हमारी पार्टी का नाम और चिन्ह चोरी हो गया है लेकिन 'ठाकरे' नाम चोरी नहीं हो सकता

मुंबई:महाराष्ट्र में शिवसेना पार्टी और इसके सिंबल को लेकर निर्वाचन आयोग के आदेश पर उद्धव ठाकरे गुट लगातार हमलावर है। सोमवार को उद्धव ठाकरे ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉनफ्रेंस कर भारती जनता पार्टी पर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा, मैंने चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी कि सुप्रीम कोर्ट में निलंबित विधायकों का मामला है और जब तक फैसला नहीं आ जाता, अपना फैसला मत सुनाइए। ठाकरे ने कहा, चुनाव आयोग का सिर्फ पार्टियों के सिंबल पर नियंत्रण है... निर्वाचन आयोग के पैनल को भंग किया जाए।

यहां उन्होंने देश की अन्य पार्टियों को आगाह करते हुए कहा कि, अगर यह (महाराष्ट्र में मौजूदा परिदृश्य) नहीं रोका गया तो 2024 का लोकसभा चुनाव देश का आखिरी चुनाव साबित हो सकता है क्योंकि इसके बाद यहां अराजकता शुरू हो जाएगी। उन्होंन कहा कि मेरा सब कुछ लुट गया है। हमारी पार्टी का नाम और चिन्ह चोरी हो गया है लेकिन 'ठाकरे' नाम चोरी नहीं हो सकता। चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ हमने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, कल से सुनवाई शुरू होगी।

आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह अपने एक आदेश में शिंदे गुट को शिवसेना पार्टी और इसके चुनाव निशान धनुष-बाण पर अधिकार की मान्यता प्रदान की है, जिसके खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि 2000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है, जिससे शिंदे गुट को पार्टी का नाम और सिंबल मिला।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण