लाइव न्यूज़ :

टीका नहीं तो वेतन भी नहीं: उज्जैन कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों से कहा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 13:53 IST

Open in App

उज्जैन, 23 जून मध्यप्रदेश में उज्जैन जिला प्रशासन ने कोविड-19 के खिलाफ शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक आदेश जारी कर कहा है कि यदि सरकारी कर्मचारियों ने टीका नहीं लगवाया तो उन्हें अगले माह से वेतन नहीं मिलेगा।

जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि 31 जुलाई तक टीकाकरण नहीं कराने वाले सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को जुलाई का वेतन टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही दिया जाएगा।

सिंह ने आदेश की पुष्टि करते हुए बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं।’’

आदेश में जिला कोषागार अधिकारी को जून के वेतन वितरण के साथ टीकाकरण प्रमाण पत्र एकत्र करने और सरकारी कर्मचारियों के टीकाकरण के बारे में जानकारी संकलित करने का निर्देश दिया गया है। जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुखों को दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार, जिले में कोविड-19 के कारण हुई सरकारी कर्मचारियों की मौत के मामलों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि उनका टीकाकरण नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए