लाइव न्यूज़ :

‘पश्चिम बंगाल में यदि भावनाओं का दोहन किया गया तो चुनाव आयोग हस्तक्षेप करेगा’

By भाषा | Updated: February 1, 2019 22:04 IST

जब अरोड़ा से पूछा गया कि क्या चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान दे रहा है तो उन्होंने कहा कि आयोग के लिए हर राज्य महत्वपूर्ण है, लेकिन चूंकि पश्चिम बंगाल बड़ा राज्य है, इसलिए उचित महत्व दिया जा रह है।

Open in App

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल एक ‘भावनात्मक राज्य’ है और लोकसभा चुनाव के दौरान यदि भावनाओं का दोहन किया गया तो चुनाव आयोग हस्तक्षेप करेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने यह सुनिश्चित करने के लिए सबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की कि राज्य में लोगों को वोट डालने से जबरन रोका नहीं जाए। 

आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव तैयारी की समीक्षा के लिए यहां आई हुई है।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल एक भावनात्मक राज्य है। लेकिन यदि (चुनाव के दौरान गलत तरीकों से) भावनाओं का अन्य तरीके से दोहन किया गया तो हम हस्तक्षेप करेंगे।’’ 

राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग से विशेष पर्यवेक्षकों की तैनाती का अनुरोध किये जाने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘हमे जो भी फीडबैक मिला है, हमने उसका संज्ञान ले लिया है और जब हम लौटेंगे तब उन पर गौर करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को यदि अपने कर्तव्य निर्वहन में गलत मंशा का शिकार पाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जब अरोड़ा से पूछा गया कि क्या चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान दे रहा है तो उन्होंने कहा कि आयोग के लिए हर राज्य महत्वपूर्ण है, लेकिन चूंकि पश्चिम बंगाल बड़ा राज्य है, इसलिए उचित महत्व दिया जा रह है।

जब उनसे यह कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव की तारीखों और परिणाम की तारीख के बारे में कथित रुप से बयान दिया है तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस मामले पर रिपोर्ट नहीं देखी है।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील