लाइव न्यूज़ :

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के पत्थर फेंकने की बात पुलिस साबित कर दे, तो इस्तीफा दे दूंगा:कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: December 13, 2021 01:12 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 दिसंबर पुलिस के यहां कांग्रेस कार्यालय में कथित तौर पर घुसने और एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) कार्यकर्ताओं पर हमला करने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारा प्रसाद बाहिनीपति ने रविवार को कहा कि अगर पुलिस इस बात का सबूत देती है कि छात्रसंघ के कार्यकर्ताओं ने एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया था, तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

कांग्रेस विधायक ट्विन सिटी पुलिस आयुक्त एस के प्रियदर्शी द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया।

एनएसयूआई ने कालाहांडी की महिला शिक्षक के अपहरण-हत्या मामले में मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंधों को लेकर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री डी एस मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए शहर के महात्मा गांधी मार्ग पर प्रदर्शन किया था।

पुलिस द्वारा ‘अत्यधिक बल प्रयोग’ की कड़ी निंदा करते हुए, बाहिनीपति ने कहा, "पुलिस कर्मियों ने हमारे कार्यकर्ताओं और कांग्रेस भवन पर पथराव किया।”

हालांकि, पूर्व पुलिसकर्मी बाहिनीपति ने स्वीकार किया कि शुक्रवार को विधानसभा भवन की ओर मार्च करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों पर अंडे और टमाटर फेंके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?