लाइव न्यूज़ :

ट्रेन से घर जा रहे प्रवासी मजदूर ने नोडल अधिकारी से खाने के लिए पूछा तो जवाब मिला- तो ट्रेन से कूद जाइए

By प्रिया कुमारी | Updated: May 29, 2020 10:47 IST

झारखंड के एक नोडल अधिकारी का ऑडियो सामने आया है जिसमें वह एक प्रवासी मजदूर अपनी परेशानी बताता है तो अधिकारी क्या जवाब देते हैं सुनिए।

Open in App
ठळक मुद्दे झारखंड के एक नोडल अधिकारी का ऑडियो सामने आया है।प्रवासी मजदूर खाना के लिए पूछता है तो जबाव में ट्रेन से कूदने को कहा जाता है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण देश के हर राज्य से प्रवासी अपने-अपने घर जा रहे हैं। कोई बस से तो पैदल तो कोई ट्रेन से, राज्य सरकार भी इन प्रवासियों को अपने घर भेजने के लिए संभव प्रयास में जुटी है। राज्यों से प्रवासियों को लाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रवासियों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा सके। इसी बीच झारखंड के एक नोडल अधिकारी का ऑडियो सामने आया है जिसमें ट्रेन से लौट रहा प्रवासी मजदूर जब अपनी परेशानी बताता है तो अधिकारी कूदने की बात कहते हैं 

नोडल अधिकारी एपी सिंह को प्रवासी फोन लगाता है और कहता है सर हमलोग झारखंड के प्रवासी मजदूर बोल रहे हैं, स्पेशल ट्रेन से वापस आ रहे हैं, सुबह से खाना नहीं मिला है, भूख से परेशान हो गए हैं। इस बात पर एपी सिंह जबाव देते हुए कहते हैं, कि खाना रेलवे देगा.. प्रवासी कहता है कि, कब देगा सुबह से खाली एक पैकेट ब्रेड एक केला और पानी बोतल मिला है, उसी से दिन काटना पड़ा रहा, कैसे क्या करें। इस बात के जवाब में एपी सिंह कहते हैं "तो कूद जाइए ट्रेन से और क्या करिएगा। 

उसके बाद फोन कट जाता है लेकिन ये ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एपी सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'अगर आप इस ऑडियो को सुनेंगे तो आपको दो बार 'बेटा' शब्द सुनाई देगा। मैं घर पर था और मेरा बेटा किसी चीज पर चढ़ा हो मैं उसे कूदने के लिए कह रहा हूं और फोन पर प्रवासी को समझाने की कोशिश कर रहा था कि खाना रेलवे की तरफ से दिया जाएगा।'

टॅग्स :झारखंडप्रवासी मजदूरप्रवासी भारतीयरेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप