लाइव न्यूज़ :

आरोपियों को हैदराबाद एनकाउंटर की तर्ज पर मारा जाए,तब हमें न्याय मिलेगाः उन्नाव पीड़िता के परिजनों ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 14:32 IST

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाने की जघन्‍य वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी के रिश्तेदार ने अब पीड़िता के चाचा-चाची को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता के चाचा गंगाघाट थाना इलाके के सीताराम कालोनी में किराए के मकान में रहकर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव बलात्कार पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।बलात्कार पीड़िता जब अदालत जा रही थी, तभी बलात्कार के दो आरोपियों समेत पांच लोगों ने उसे कथित रूप से आग के हवाले कर दिया था।

हैदराबाद में पशु चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या मामले के चारों आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने से उन्‍नाव के बिहार थाना इलाके में बलात्कार पीड़ित उस युवती के परिजनों को राहत मिली है जिसे बृहस्पतिवार तड़के पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था।

उन्नाव बलात्कार पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बलात्कार पीड़िता जब अदालत जा रही थी, तभी बलात्कार के दो आरोपियों समेत पांच लोगों ने उसे कथित रूप से आग के हवाले कर दिया था।

इस दौरान पीड़िता 90 प्रतिशत तक झुलस गई। उसके परिजन बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपियों के लिए भी इसी तरह की सजा चाहते हैं। बिहार थाना इलाके के हिंदूनगर भाटनखेड़ा में जैसे ही ग्रामीणों को हैदराबाद मामले के आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मिली, सभी ने इसे सही बताया। उन्नाव पीड़िता के पिता और चाचा ने कहा कि इसी तरह का न्‍याय हमें भी चाहिये।

उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों में डर बैठेगा नहीं तो आज हमारे साथ हुआ, कल किसी दूसरे के साथ होगा और फिर किसी और के साथ, ऐसे इस तरह की घटनाओं का सिलसिला चलता रहेगा। 

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाने की जघन्‍य वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी के रिश्तेदार ने अब पीड़िता के चाचा-चाची को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता के चाचा गंगाघाट थाना इलाके के सीताराम कालोनी में किराए के मकान में रहकर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं।

पीड़िता के चाचा के मुताबिक उन्हें आरोपी शिवम के फूफा ने फोन करके धमकी दी कि वे उनकी दुकान जला देंगे और जीने नहीं देंगे। उन्‍होंने बताया कि वह पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

उन्नाव मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

उन्नाव मामले की जांच के लिए लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त :कमिश्नर: ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और पूरी घटना के बारे में रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को कहा है। लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने शुक्रवार को 'भाषा' को बताया कि ''गुरुवार शाम को मैंने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और उन्नाव के एडिशनल एसपी विनोद पांडेय के नेतृत्व में पांच सदस्यीस एसआईटी का गठन किया।

इस टीम को पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।'' उनसे पूछा गया कि क्या एसआईटी की जांच के लिये कोई समयावधि निर्धारित की गई है। इस पर मेश्राम ने कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द ही उनके पास आ जाएगी जिसे शासन को भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि उन्नाव के बिहार थानांतर्गत एक बलात्कार पीड़िता (20) को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। घटना में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शिवम और शुभम नामक युवकों पर 12 दिसम्बर 2018 को बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। युवती मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में रायबरेली रवाना होने के लिये सुबह करीब चार बजे बैसवारा रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी रास्ते में बिहार-मौरांवा मार्ग पर शिवम और शुभम ने अपने साथियों की मदद से उस पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। युवती का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशरेपहैदराबाद रेप केसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप