लाइव न्यूज़ :

रामनवमी यात्रा के दौरान गुजरात में हुई हिंसा पर बोले ओवैसी, 'अगर सरकार नहीं चाहती तो हिंसा नहीं होती'

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2022 16:38 IST

ओवैसी ने कहा, अगर हिंसा भड़कती है, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है। पिछले 20-25 वर्षों की जांच आयोग की रिपोर्ट कहती है कि अगर राज्य सरकारें नहीं चाहती हैं, तो हिंसा नहीं फैलती।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने राज्य सरकार को बताया हिंसा का जिम्मेदाररामनवमी के दिन गुजरात के तीन जिलों में हुई थी हिंसा

अहमदाबाद: गुजरात में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अहमदाबाद में राज्य की बीजेपी सरकार को इसका जिम्मेदार बताया। ओवैसी ने कहा, अगर कहीं हिंसा हो जाए तो यह किसी के लिए भी सही नहीं है।

ओवैसी ने राज्य सरकार को बताया हिंसा का जिम्मेदार

एआईएमआईएम के प्रमुख ने यह कहा, अगर हिंसा भड़कती है, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है। पिछले 20-25 वर्षों की जांच आयोग की रिपोर्ट कहती है कि अगर राज्य सरकारें नहीं चाहती हैं, तो हिंसा नहीं फैलती। इसलिए, मेरा मानना है कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और वे कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे। हम चाहते हैं कि गिरफ्तारियां हों और उचित जांच के साथ कार्रवाई की जाए।

रामनवमी के दिन गुजरात के तीन जिलों में हुई थी हिंसा

बता दें कि बीते 10 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर गुजरात के तीन जिलों हिम्मतनगर, खंभात और द्वारका में दो समुदाय के बीच हिंसा हुई थी। हिंसा उस दौरान हुई जब रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। मामले में पुलिस ने 3 मौलवियों सहित अब तक 9 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

15 पुलिस कर्मी हुए थे घायल, जबकि एक बुजुर्ग की हुई थी मौत

दंगाई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और बल-प्रयोग भी किया था। हिंसा में करीब 15 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। वहीं, एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीगुजरातएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?