लाइव न्यूज़ :

यदि सिंह झूठ बोल रहे हैं तो महाराष्ट्र के गृहमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए:सोमैया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:34 IST

Open in App

नासिक (महाराष्ट्र), 22 मार्च भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को कहा कि यदि मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के आरोप झूठे हैं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए, लेकिन यदि सच हैं तो महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को अपना पद छोड़ देना चाहिए।

सोमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ गृहमंत्री देशमुख कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार को लेकर उन पर झूठे आरोप लगाने को लेकर सिंह के विरूद्ध मानहानि का मुकदमा करेंगे। इसके बजाय, उन्हें सिंह को बर्खास्त कर देना चाहिए।’’

पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘ यदि सिंह द्वारा लगाये गये आरोप झूठे हैं तो उन्हें बर्खास्त कीजिए। यदि आरोप सच हैं तो अनिल देशमुख को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।’’

सोमैया ने यह भी कहा कि राकांपा नेता देशमुख सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने उनकी बड़ाई की है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे और (राकांपा प्रमुख) शरद पवार को लोगों को ‘वसूली’ के इस धंधे के मकड़जाल से मुक्ति दिलानी चाहिए। ’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के विरूद्ध टीकाकरण अच्छी तरह नहीं चल रहा है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ केंद्र ने तो 72 लाख खुराक दी है लेकिन अब तक बस 40 लाख खुराक ही लोगों को लगायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?