लाइव न्यूज़ :

रामगोविंद चौधरी ने कहा-शिवपाल अपना दल भंग कर SP में लौटें तो करेंगे याचिका वापसी पर विचार

By भाषा | Updated: September 29, 2019 15:35 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता रामगोविंद चौधरी ने रविवार को कहा कि शिवपाल सिंह यादव यदि अपने दल को भंग कर सपा में फिर शामिल हो जाते हैं तो सपा उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर दायर याचिका वापस लेने पर विचार करेगी।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया कि सपा ने शिवपाल यादव के मामले में बेहद धैर्यपूर्वक काम किया है। सपा में विवाद होने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध बयानबाजी करने के बावजूद 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया गया।

उन्होंने कहा कि सपा से विद्रोह कर शिवपाल अपने भतीजे अक्षय यादव के विरुद्ध फिरोजाबाद से अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) से लोकसभा चुनाव लड़े। चौधरी ने कहा कि उन्होंने जसवंत नगर से सपा विधायक शिवपाल की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने को लेकर याचिका दाखिल की है। अगर शिवपाल अपने दल प्रसपा को भंग कर सपा में शामिल हो जाते हैं तो सपा उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर दायर याचिका वापस लेने पर विचार करेगी।

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रसंघ को खत्म कर छात्र परिषद लागू करने के फैसले को छात्र अधिकारों पर कुठाराघात करार दिया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ‘‘सत्ता के मद में चूर होकर तानाशाही’’ पर उतर आयी है। भाषा सं सलीम निहारिका माधव माधव

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप