लाइव न्यूज़ :

"शिबू सोरेन कहें, 'आदिवासी का बेटा हूं' तो माना जा सकता है लेकिन हेमंत सोरेन तो 'बिगड़ैल बच्चे' हैं, उन्हें...", किरेन रिजिजू ने गिरफ्तारी पर किया व्यंग्य

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 1, 2024 08:58 IST

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बीते बुधवार को जमीन घोटाले में गिरफ्तार किये गये झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 'बिगड़ैल बच्चा' बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 'बिगड़ैल बच्चा' कहामंत्री रिजिजू ने कहा कि हेमंत सोरेन को जनता का पैसा नहीं लूटने के लिए खुला नहीं छोड़ा जा सकताकिरेन रिजूजू ने कहा कि आदिवासियों के पास इसका लाइसेंस नहीं है कि वो जनता का पैसा लूटें

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बीते बुधवार को जमीन घोटाले में गिरफ्तार किये गये झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 'बिगड़ैल बच्चा' बताया है।

मंत्री रिजिजू ने जांच एजेंसी के शिकंजे में फंसने के बाद सूबे की सत्ता गंवाने वाले हेमंत सोरने पर तीखा हमला किया और कहा कि उन्हें जनता का पैसा नहीं लूटने के लिए खुला नहीं छोड़ा जा सकता है।

किरेन रिजिजू ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में हेमंत सोरेन को निशाना बनाते हुए कहा, "मैं एक पिछड़े इलाके का आदिवासी हूं, आपकी यह टिप्पणी मुझे हास्यास्पद लगती है। अगर शिबू सोरेन जी यह डायलॉग कहते तो मैं मान सकता हूं, लेकिन एक 'बिगड़ैल बच्चे' को यह डायलॉग शोभा नहीं देता। वैसे भी आदिवासियों के पास इसका लाइसेंस नहीं है कि वो जनता का पैसा लूटें।''

मंत्री रिजिजू की एक्स पर की गई यह तल्ख टिप्पणी हेमंत सोरेन के एक्स पर शेयर किये गये उस पोस्ट के जवाब में आई है, जिसमें हेमंत सोरने ने कहा था कि वह डरे हुए नहीं हैं और हार स्वीकार नहीं करेंगे।

ईडी की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने एक्स पर किये एक पोस्ट में कहा, "यह एक ब्रेक है, जीवन एक महान लड़ाई है। मैंने हर पल संघर्ष किया है और मैं हर क्षण लड़ूंगा लेकिन समझौते की भीख नहीं मांगूंगा। चाहे हार में या जीत में, मैं डरता नहीं हूं। मैं हार नहीं मानूंगा।" व्यर्थ मैं हार स्वीकार नहीं करूंगा।''

मालूम हो कि बीते बुधवार को झारखंड की सियासच में भारी उथल-पुथल उस वक्त मची, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले में लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरने को गिरफ्तार करने का फैसला किया। उसके बाद हेमंत सोरेन ईडी अधिकारियों के साथ राजभवन गये, जहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। राजभवन द्वारा सोरेन का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद ईडी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हेमंत की गिरफ्तीर के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि झामुमो गठबंधन चंपई सोरेन को, जो राज्य के परिवहन मंत्री हैं। सूबे के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हें। चंपई सोरने ने राज्यपाल के सामने सीएम पद की दावेदारी भी पेश कर दी है।

टॅग्स :किरेन रिजिजूहेमंत सोरेनशिबू सोरेनप्रवर्तन निदेशालयझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे