लाइव न्यूज़ :

अगर शिअद सत्ता में आता है, तो पंजाब का उपमुख्यमंत्री दलित होगा: सुखबीर

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अप्रैल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो पंजाब के उपमुख्यमंत्री का पद एक दलित को दिया जाएगा।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सुखबीर के बयान को एक चुनावी जुमला करार देकर उन पर निशाना साधा और कहा कि 10 साल के शासन के दौरान इस समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करने में वे विफल रहे।

सुखबीर ने आगे कहा कि राज्य के दोआबा क्षेत्र में बी आर अंबेडकर के नाम पर एक विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिस क्षेत्र के अंतर्गत जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में एक बड़ी दलित आबादी रहती है।

पंजाब की कुल आबादी में दलितों की संख्या 33 फीसदी है।

बी आर अंबेडकर की 130वीं जयंती पर जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम में सुखबीर ने कहा, "पंजाब में जब शिअद की सरकार बनेगी, तो उपमुख्यमंत्री दलित समुदाय से होंगे। हम बाबा साहब के नाम पर दोआबा में एक विश्वविद्यालय भी स्थापित करेंगे।"

शिअद प्रमुख ने कहा कि "उनकी पार्टी को अंबेडकर के आदर्शों पर चलने पर गर्व है। हम कमजोर और दलितों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री ने वादा किया कि उनकी सरकार सभी सरकारी योजनाओं की कम से कम 30 प्रतिशत धनराशि राज्य की अनुसूचित जातियों के लोगों के कल्याण के लिए खर्च करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?