लाइव न्यूज़ :

यूपी में योगी आदित्यनाथ होंगे सीएम चेहरा, अमित शाह ने कर दी सभी अटकलें खत्म! अखिलेश यादव पर बरसे

By भाषा | Updated: October 29, 2021 15:49 IST

अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि 2024 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फ‍िर योगी को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने की 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' नारे के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत।अमित शाह ने इस दौरान साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा के सीएम चेहरा योगी आदित्यनाथ होंगे।

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब तक की सारी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि 2024 में मोदी (नरेंद्र मोदी) को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फ‍िर योगी (योगी आदित्यनाथ) को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

शुक्रवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल में अमित शाह ने 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' नारे के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग जब कमल का झंडा और नारा लेकर चल पड़ते हैं तो विपक्षी दलों के दिल दहल जाते हैं।

शाह ने कहा, ‘‘यह चुनाव भारत माता को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। दीपावली के बाद चुनाव तेजी पकड़ेगा और समर्पण दिखाते हुए चुनावी अभियान में तेजी के साथ जुटें।’’ शाह ने भीड़ से चुनाव में तीन सौ से अधिक सीटें जिताने का वचन लेते हुए कहा, ‘‘मोदी जी को एक और मौका दे दीजिए, योगी जी को एक बार फि‍र मुख्यमंत्री बना दीजिए, उप्र देश में नंबर एक हो जाएगा।’’

भाजपा सरकार ने यूपी को पहचान दिलाने का काम किया: शाह

उन्होंने विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि 2014, 2017 और 2019 के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान शुरू किया था और 2022 के चुनाव का श्रीगणेश आज के सदस्यता अभियान से कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गौरवमयी अतीत और भगवान राम एवं कृष्ण की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान कैसी थी लेकिन 2017 के बाद भाजपा ने उप्र को पहचान दिलाने का कार्य किया और प्रदेश को बहुत आगे ले जाने का कार्य किया। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, सूबे के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं।

अखिलेश यादव पर बरसे अमित शाह

विपक्षी दलों, विशेष रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि फिर से चुनाव के नगाड़े बज गये हैं और जो घर बैठ गये थे वह नये कपड़े सिलाकर आ गये हैं कि हमारी सरकार बनने जा रही हैं।

शाह ने कहा, ''मैं अखिलेश से हिसाब मांगता हूं कि पांच साल में आप विदेश कितने दिन रहे, उप्र की जनता को इसका हिसाब दे दीजिए।'' उन्होंने तंज किया कि ''इन लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और ज्यादा से ज्यादा सोच बड़ी हो गई तो अपनी जाति के लिए किया, और किसी के लिए नहीं किया।''

शाह ने कहा कि ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में योगी जी ने जो सरकार चलाई वह उत्तर प्रदेश के गरीब, महिलाओं, नौजवानों और बेरोजगारों के लिए चलाई।’’

शाह ने सपा और बसपा के साथ गांधी और वाड्रा परिवार पर भी हमला बोला। शाह शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे चौधरी चरण सिंह विमानतल लखनऊ पहुंचे, जहां पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई प्रमुख नेताओं और मंत्रियों ने शाह का स्वागत किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथअमित शाहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील