लाइव न्यूज़ :

केन्द्र में बनती है एनडीए की सरकार, तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना होगा: जदयू नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2019 18:30 IST

भाजपा नेता और विधायक नितिन नवीन ने कहा है कि आज मुख्यमंत्री नीतीश सहित सभी नेता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में बलियावी का अलग राग अलापना कहीं और इशारा करता है.

Open in App

बिहार में लोकसभा चुनाव के दो चरण का चुनाव होना अभी बाकी है और चुनाव के छठे चरण से ठीक पहले एनडीए की सहयोगी पार्टी जदयू के वरिष्ठ नेता व विधानपार्षद ग़ुलाम रसूल बलियावी ने कहा है कि बिहार में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर नहीं बल्कि हमारे नेता नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिल रहा है. ऐसे में केन्द्र में अगर एनडीए को सरकार बनानी है तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना होगा, तभी एनडीए की सरकार बनेगी.

बलियावी ने कहा है कि बिहार में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर नहीं बल्कि नीतीश कुमार के चेहरे और काम पर वोट मिल रहा है. यही नहीं बलियावी ने यह भी कह दिया कि 23 मई के बाद एनडीए को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सकती है और अगर एनडीए को सरकार बनानी है तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना होगा तभी एनडीए की सरकार बनेगी. 

गुलाम रसूल बलियावी का ये बयान उस वक्त आया है जब बिहार में लोकसभा चुनाव के दो चरण का चुनाव होना बाकी है और ठीक छठे चरण के चुनाव से पहले जदयू नेता के इस बयान ने खलबली मचा दी है. जदयू नेता बलियावी के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए दूसरे दल से मिले होने का आरोप लगाया है. 

भाजपा नेता और विधायक नितिन नवीन ने कहा है कि आज मुख्यमंत्री नीतीश सहित सभी नेता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में बलियावी का अलग राग अलापना कहीं और इशारा करता है. बलियावी पर भडकते हुए नितिन नवीन ने कहा कि "खाए यहां का और गाएं कहीं और का" ऐसा नहीं चलेगा. अगर कहीं और जाना ही तो वह इसे स्पष्ट करें. नवीन ने कहा कि दिल्ली में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर कोई लगा हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि ये बलियावी की अपने दिमाग की उपज है. 

नीतीश कुमार को इससे कोई लेना देना नहीं होगा. वहीं भाजपा नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि ये तो कोई पार्टी नहीं कर सकती कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावे कोई और हो. एनडीए मोदी के चेहरे पर चुनाव लडा है. किसका चेहरा कितना सुंदर, कितना खूबसूरत है नहीं पता. बेशक, नीतीश कुमार बिहार में नेता हैं लेकिन प्रधानमंत्री तो मोदी ही हैं. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए