लाइव न्यूज़ :

कोरोना लक्षण पाने पर अगर सरकारी सेंटरों में क्वारेंटाइन नहीं होते हैं तो खुद के खर्चे पर करना होगा क्वारंटाइन

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 30, 2020 20:13 IST

प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों कीथर्मल स्क्रीनिंग और अन्य प्रबंधों के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जांच में जिन यात्रियों के संक्रमित होने का संदेह होगा, उन्हें 14 दिन के लिए पृथक केंद्र में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे रेलों में सफर करने वाले यात्री में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं और वह सरकारी सेंटरों में क्वारेंटाइन नहीं होता है तो उसे अपने खर्चे पर होटल में क्वारेंटाइन होना पड़ेगा। इन जिलों के स्टेशनों पर यात्रियों की जांच के लिए पूरे समय स्वास्थ्य अमला तैनात किया जाएगा.

भोपाल:  देश भर में 1 जून से चलने वाली रेलों में सफर करने वाले यात्री में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं और वह सरकारी सेंटरों में क्वारेंटाइन नहीं होता है तो उसे अपने खर्चे पर होटल में क्वारेंटाइन होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश में इन ट्रेनों का ठहराव सागर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़ और शाजापुर में होगा।

इन जिलों के स्टेशनों पर यात्रियों की जांच के लिए पूरे समय स्वास्थ्य अमला तैनात किया जाएगा। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 1 जून से रेल सेवा शुरू होने के बाद राज्य में 15 ट्रेनों का ठहराव होगा।  सेवाएं बहाल होने पर रेल आवागमन संबंधी केन्द्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों कीथर्मल स्क्रीनिंग और अन्य प्रबंधों के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जांच में जिन यात्रियों के संक्रमित होने का संदेह होगा, उन्हें 14 दिन के लिए पृथक केंद्र में रखा जाएगा। जो यात्री पृथक केंद्र में रहने से मना करेंगे तो उन्हें खुद के खर्चें पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित निजी होटलों में क्वारेंटाइन रखा जाएगा।

वहीं एमपी में कोरोना संक्रमण की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 192 नए मरीज सामने आये जबकि शुक्रवार को 219 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 3,042 थी। बैठक में सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की ठीक होने की दर 56 प्रतिशत हो गई है जबकि देश में यह 42.8 फीसदी है। शुक्रवार रात तक मध्यप्रदेश में कुल 7,645 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालभारतीय रेलकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए