लाइव न्यूज़ :

यदि भाजपा सांसद अनंत हेगड़े का दावा सही है तो पीएम मोदी को इस्तीफा देना चाहिएः एनसीपी

By भाषा | Updated: December 2, 2019 17:04 IST

विवादित बयानों के लिये मशहूर पूर्व केन्द्रीय मंत्री हेगड़े ने शनिवार को महाराष्ट्र में पिछले महीने हुए राजनीतिक घटनाक्रम को नया मोड़ देते हुए दावा किया कि ऐसा इसलिये किया गया ताकि विकास कार्यों के लिये खर्च किये जाने वाले कोष को 'बचाया' जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार के लिये केन्द्र को 40 हजार करोड़ रुपये का फंड लौटाना असंभव है। यह न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि अन्य राज्यों के साथ भी अन्याय है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा सांसद अनंत हेगड़े का यह दावा सही है कि देवेन्द्र फड़नवीस को बहुमत नहीं होने के बावजूद पिछले महीने इसलिये मुख्यमंत्री बनाया गया ताकि केन्द्र की ओर से दिये जा रहे 40 हजार करोड़ रुपये के कोष का "दुरुपयोग" न हो, तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिये।

विवादित बयानों के लिये मशहूर पूर्व केन्द्रीय मंत्री हेगड़े ने शनिवार को महाराष्ट्र में पिछले महीने हुए राजनीतिक घटनाक्रम को नया मोड़ देते हुए दावा किया कि ऐसा इसलिये किया गया ताकि विकास कार्यों के लिये खर्च किये जाने वाले कोष को 'बचाया' जा सके।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने हेगड़े के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राज्य सरकार के लिये केन्द्र को 40 हजार करोड़ रुपये का फंड लौटाना असंभव है। अगर यह सबकुछ सच है तो प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिये।"

मलिक ने पत्रकारों से कहा, "यह न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि अन्य राज्यों के साथ भी अन्याय है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल की जनता इस तरह की नाइंसाफी को बर्दाश्त नहीं करेगी।" फड़नवीस ने हेगड़े के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ मैंने मुख्यमंत्री के रूप में इस तरह का कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया। ऐसे सभी आरोप झूठे हैं।" 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप