लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने कहा-केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं मोदी और शाह का मुकाबला

By भाषा | Updated: December 12, 2019 19:50 IST

राज्यसभा में पारित हुए नागरिकता संशोधन विधेयक पर गहलोत ने कहा कि विधेयक जिस रूप में पारित हुआ है उससे पूरे देश में बहुत आक्रोश है। मोदी और अमित शाह खुद बयान देकर के मीडिया के माध्यम से इसको दबाना चाहते हैं। इस विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर में हिंसा का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि पूर्वोत्तर के पांच छह राज्यों में आग लग गयी है।

Open in App
ठळक मुद्दे नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कोई साहस के साथ मुकाबला कर सकता है तो वह राहुल गांधी ही गहलोत ने कहा, ‘‘यह बात मैं पिछले 5 साल से कह रहा हूं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कोई साहस के साथ मुकाबला कर सकता है तो वह राहुल गांधी ही है।

गहलोत ने कहा, ‘‘यह बात मैं पिछले 5 साल से कह रहा हूं।’’ यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘‘मोदी-अमित शाह का मुकाबला अगर साहस के साथ, हिम्मत के साथ कोई कर सकता है तो वह राहुल गांधी हैं। उनका नाम राहुल गांधी है। यह मेरा मानना है।’’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मुद्दा आधारित राजनीति से इनका मुकाबला कर सकते हैं। देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर गहलोत ने कहा, ‘‘आर्थिक स्थिति ध्वस्त हो रही है देश की, अब किससे सर्टिफिकेट चाहिए इनको? डॉ. मनमोहन सिंह बोल चुके हैं। राहुल बजाज बोल चुके हैं। रघुराम राजन बोल चुके हैं, पूरा देश बोल रहा है, अर्थशास्त्री बोल रहे हैं। उसको ठीक करने के बजाय ये दबाव देके उद्योगपतियों को उतार रहे हैं मैदान में कि राहुल बजाज को काउंटर करो। जिनकी सोच ये है वो क्या अर्थव्यवस्था को ठीक कर पाएंगे। हमें शक है।’’

राज्यसभा में पारित हुए नागरिकता संशोधन विधेयक पर गहलोत ने कहा कि विधेयक जिस रूप में पारित हुआ है उससे पूरे देश में बहुत आक्रोश है। मोदी और अमित शाह खुद बयान देकर के मीडिया के माध्यम से इसको दबाना चाहते हैं। इस विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर में हिंसा का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि पूर्वोत्तर के पांच छह राज्यों में आग लग गयी है। धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। फौज भेजनी पड़ रही है, एक आईएएस ने इस्तीफा दे दिया है। देश में ये जो स्थिति बन रही है यह अच्छी नहीं है।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये चाहते क्या हैं देश को बताएं। हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो खुलके कहें कि हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।’’ गहलोत ने एक बार फिर कहा कि शरणार्थियों के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनका संदर्भ देकर देश को गुमराह किया है।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसनागरिकता संशोधन बिल 2019नरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील