लाइव न्यूज़ :

'सेना में अहीर रेजिमेंट बन जाए तो चीन की रूह कांप जाएगी', लोकसभा में बोले दिनेश लाल 'निरहुआ'

By भाषा | Updated: December 15, 2022 18:49 IST

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि इसकी मांग लबे समय से चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग की।जिस दिन अहीर रेजिमेंट का गठन हो जाएगा, 'चीन की रूह कांप जाएगी: दिनेश लाल निरहुआअहीर जवानों ने 1962 के युद्ध में 3,000 चीनी सैनिकों को मारा था: भाजपा सांसद

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग लंबे समय से चल रही है और जिस दिन इसका गठन हो जाएगा, 'चीन की रूह कांप जाएगी।'

भाजपा सांसद ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा, 'भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग लंबे समय से चल रही है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि सेना में जल्द से जल्द अहीर रेजीमेंट का गठन किया जाए।'

निरहुआ ने दिया 1962 के युद्ध का हवाला

निरहुआ ने कहा, 'जिस दिन अहीर रेजीमेंट का गठन हो जाएगा, चीन की रूह कांप जाएगी।' निरहुआ ने कहा कि 'इसका कारण है कि 1962 के युद्ध में रेजांगला चौकी पर 124 अहीर जवान तैनात थे जिन्होंने 100-200 नहीं बल्कि 3,000 चीनी सैनिकों को मारा था और चीन ने यह भी कहा था कि ये अति वीर हैं, इन्हें हराना मुश्किल है।'

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग चर्चा में है। पिछले ही महीने गुरुग्राम में  सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए थे।

सैंकड़ों प्रदर्शनकारी मांग को लेकर प्रदर्शन स्थल पर जमा हुए थे और उन्होंने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग अवरुद्ध करने की कोशिश की था। इस दौरान कई लोग हिरासत में लिए गए थे। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बॉलीवुड गायक और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?