लाइव न्यूज़ :

''यदि 140 करोड़ भारतीय उनके परिवार में हैं तो फिर 10 साल उस परिवार के लिए 'अन्याय काल' रहा'' जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'मेरा देश ही मेरा परिवार है' के बयान पर किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2024 10:14 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेरा देश मेरा परिवार है' की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पूरे देश उनका परिवार है तो पिछले 10 वर्ष उस परिवार के लिए 'अन्याय काल' के समान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'मेरा देश मेरा परिवार है' वाली टिप्पणी पर व्यक्त की प्रतिक्रियायदि पूरे देश उनका परिवार है तो पिछले 10 वर्ष उस परिवार के लिए 'अन्याय काल' के समान रहायदि 140 करोड़ भारतीय पीएम मोदी का परिवार हैं, तो उन्होंने उनका विश्वास क्यों तोड़ा?

राजगढ़: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेरा देश मेरा परिवार है' की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और सामाजिक ध्रुवीकरण पर बढ़ती चिंताएं उस परिवार के लिए 'अन्याय काल' के समान रहा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा, "जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो हमारी प्राथमिकता हमारे देश के लोग हैं। हम मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, आर्थिक अस्थिरता और ध्रुवीकरण के खिलाफ उनकी आवाज उठा रहे हैं। यदि 140 करोड़ भारतीय उनका परिवार हैं, तो उन्होंने उनका विश्वास क्यों तोड़ा?"

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "जब वो देश के लोगों को अपना परिवार कह रहे हैंस तो फिर उन्होंने उनके साथ अन्याय क्यों किया? यह बात तो एकदम स्पष्ट है कि पिछले 10 साल उनके अपने परिवार के लिए 'अन्याय काल' के रहे। वह लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व और उनके काम करने का तरीका बिल्कुल अन्यायपूर्ण है।''

उन्होंने कहा, "वह सिर्फ मार्केटिंग और रीब्रांडिंग के लिए वहां बैठते हैं और स्वघोषित विश्वगुरु हैं। हम प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करते हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति सम्मान की मांग करता है तो उसे सम्मानजनक व्यवहार करने की भी जरूरत है।"

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को कहा कि देश के "140 करोड़ लोग" उनका परिवार हैं और वह उनके विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, "मैंने अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए घर छोड़ा है। मेरा परिवार ये देश है, 140 करोड़ देशवासी हैं। जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत ही मेरा परिवार है और इसीलिए आज पूरा देश कह रहा है कि ''मैं हूं मोदी का परिवार हूं।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लालू यादव की 'कोई परिवार नहीं' वाली टिप्पणी के खिलाफ एकजुट कदम उठाते हुए अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य सहित शीर्ष भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया बायोडाटा में 'मोदी का परिवार' जोड़ा।

लालू यादव ने रविवार को पटना में पार्टी की 'जन विश्वास महारैली' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने कहा, "इन दिनों वह वंशवादी राजनीति के बारे में बात कर रहे हैं। आपका (पीएम मोदी) कोई परिवार नहीं है। आप हिंदू भी नहीं हैं। जब आपकी मां की मृत्यु हो गई, तो परंपरा के अनुसार, हर हिंदू अपनी दाढ़ी और सिर मुंडवा लेता है। क्या आपने ऐसा किया?"आप केवल समाज में नफरत फैलाते हैं।''

टॅग्स :Jairam RameshNarendra Modiकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप