लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुआ आईईडी ब्लास्ट, 10 जवान और एक ड्राइवर की हुई मौत, गृह मंत्री ने मदद का दिया आश्वासन

By आजाद खान | Updated: April 26, 2023 16:28 IST

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट पर बोलते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि "इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 10 जवान और एक ड्राइवर की मौत हुई है। हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान भी सामने आया है।

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में 10 जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई है।  बताया जा रहा है कि ये जवान अपने साथियों को लेकर वापस आ रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक नागरिक की भी जान गई है। यह मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है और घटनास्थल पर बचाव कार्य को पहुंचाया जा रहा है। 

10 जवान के साथ गाड़ी का ड्राइवर भी शहीद हुआ

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवान और एक वाहन चालक की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। 

इस विस्फोट पर सीएम भूपेश बघेल ने क्या कहा

दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट पर बोलते हुए सीएम बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि "दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक की मौत होने का समाचार बेहद दुखद है।  हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।" 

उन्होंने आगे कहा है कि "इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान वीर गति को प्राप्त हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।" उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी छत्तीसगढ़ के सीएम से बात करके दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सीएम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलाभूपेश बघेलअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव