लाइव न्यूज़ :

नालियों के निर्माण पर रोक लगाने से संबंधित याचिका पर विचार करे आईडीएमसी: एनजीटी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने एकीकृत नाला प्रबंधन प्रकोष्ठ (आईडीएमसी) को यहां छतरपुर एंक्लेव में सीवर लाइनें बिछाने की जगह नालियां बनाए जाने पर रोक लगाने से संबंधित याचिका पर विचार का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि नालियों के रखरखाव और इससे संबंधित मामलों की देखरेख के लिये दिल्ली के मुख्य सचिव के मातहत आईडीएमसी का गठन किया गया था।

पीठ ने कहा, ''हमें लगता है कि आईडीएमसी को आवेदन में उठाए गए मुद्दे पर विचार करना चाहिये। हम उसी के अनुसार आदेश जारी कर रहे हैं। इस आदेश की एक प्रति को आवेदन के साथ आईडीएमसी के सदस्य सचिव दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ के पास भेजी जाए, ताकि वह इस पर पर्याप्त विचार करके कानून के अनुसार निर्णय ले सकें।''

अधिकरण ने शहर के निवासी महेश चंद्र सक्सेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में नयी दिल्ली के छत्तरपुर एंक्लेव में सीवर लाइन बिछाने के बजाय नालियों का निर्माण किये जाने पर रोक लगाने की अपील की गई थी।

याचिका के अनुसार दिल्ली में 1,700 अनाधिकृत कॉलोनियों में नालियों, सेप्टिक टैंकों और सोक पिट का निर्माण किया जा रहा है।

याचिका में कहा गया है, ''इससे भूजल प्रदूषित होता है। इसके अलावा वर्षा जल संचयन प्रणाली का निर्माण किया जाना चाहिये जिसके लिए अधिकरण पहले ही निर्देश जारी कर चुका है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। परिणामस्वरूप बारिश का पानी गंद पानी में मिल जाता है।''

याचिका के अनुसार, ''दिल्ली सरकार ने गंदे पानी के संग्रह के लिए पाइपलाइन बिछाने के बजाय नालियों का निर्माण शुरू कर दिया है। पेयजल की पाइपलाइन इन नालियों के पास से गुजर रही हैं। खुले नालों के कारण, बैक्टीरिया और मच्छर पैदा होते हैं और कभी-कभी गंदा पानी घरों में घुस जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?