लाइव न्यूज़ :

आईसीएमआर ने ओमीक्रोन की जांच के लिए किट तैयार की, निर्माताओं से अभिरुचि पत्र मांगा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता लगाने के लिए एक परीक्षण ​​किट तैयार की है और इसके विकास तथा व्यावसायीकरण के लिए प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की खातिर किट निर्माताओं से अभिरुचि पत्र आमंत्रित किया है।

आईसीएमआर-क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र, डिब्रूगढ़ ने सार्स-सीओवी2 के नए स्वरूप ओमीक्रोन (बी.1.1.529) का पता लगाने के लिए नयी तकनीक की आरटी-पीसीआर जांच किट विकसित की है। यह केंद्र आईसीएमआर, नयी दिल्ली के संस्थानों में से एक है।

अभिरूचि पत्र (ईओआई) दस्तावेज में कहा गया है कि आईसीएमआर किसी भी अंतर्निहित बौद्धिक संपदा और व्यावसायीकरण अधिकारों के साथ इस नयी तकनीक का मालिक है। इसके साथ ही आईसीएमआर कानूनी रूप से उपयुक्त समझौते के जरिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सहित चयनित निर्माताओं के साथ कोई भी समझौता करने का हकदार है।

दस्तावेज में कहा गया है कि ईओआई के बाद, समझौते को विभिन्न निर्माताओं के साथ "गैर-विशिष्ट" आधार पर निष्पादित करने का प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए