लाइव न्यूज़ :

भारत, बांग्लादेश के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष होने पर प्रदर्शनी का आयोजन करेगी आईसीसीआर

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर भारत और बांग्लादेश के राजनयिक संबंध स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद दिल्ली, कोलकाता और ढाका में बांग्लादेश की प्रसिद्ध कलाकार रोकिया सुल्ताना के कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित करेगी ।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के बयान के अनुसार, ‘‘ परिषद नयी दिल्ली में इस प्रदर्शनी का आयोजन ललित कला अकादमी के सहयोग से कर रही है। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 23 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगी । ’’

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंध स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘मुजीबबोरशो’ नाम से साल भर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

आईसीसीआर के अनुसार, भारत और ढाका में प्रदर्शनी के आयोजन के लिये बांग्लादेश की ओर से बंगाल फाउंडेशन साझेदारी कर रहा है। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग प्रदर्शनी के लिये समन्वय कर रहा है।

इसमें कहा गया है कि नयी दिल्ली के बाद प्रदर्शनी का आयोजन कोलकाता और ढाका में होगा ।

आईसीसीआर के अनुसार, परिषद मध्य अमेरिकी देशों के स्वतंत्रता दिवस के दो शताब्दी वर्ष समारोहों की श्रृंखला में ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर और कोस्टारिका के दूतावासों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन कर रहा है।

परिषद के बयान के अनुसार, इन समारोहों का आयोजन 17 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली और कोलकाता में हो रहा है। इसमें कोस्टारिका के जाने माने चित्रकार राउडिन अल्फारो के साथ आईसीसीआर कार्यक्रम की मेजबानी करेगा ।

आईसीसीआर का कहना है कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारत और मध्य अमेरिकी देशों की बढती साझेदारी और मजबूत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?