लाइव न्यूज़ :

IAS Transfer 2024: लोकसभा चुनावों से पहले थोक भाव में फेरबदल, कलेक्टर और डीडीओ इधर से उधर, 50 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 12:50 IST

IAS Transfer 2024: वडोदरा कलेक्टर के रूप में कार्यरत ए बी गोर को गांधीनगर में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत के कलेक्टर आयुष ओक को वलसाड के नए कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। सौरभ पारधी को सूरत का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।अमित प्रकाश यादव को के एल बचानी की जगह खेड़ा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

IAS Transfer 2024: कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने विभिन्न कलेक्टरों और जिला विकास अधिकारियों (डीडीओ) सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 50 अधिकारियों का तबादला किया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, जामनगर जिला कलेक्टर बी ए शाह को वडोदरा जिले के नए कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वर्तमान में वडोदरा कलेक्टर के रूप में कार्यरत ए बी गोर को गांधीनगर में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है। सूरत के कलेक्टर आयुष ओक को वलसाड के नए कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

वर्तमान में गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत सौरभ पारधी को सूरत का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। मोरबी के जिला कलेक्टर जी टी पंड्या को अब देवभूमि द्वारका जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। नवसारी कलेक्टर अमित प्रकाश यादव को के एल बचानी की जगह खेड़ा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

बचानी को गांधी नगर में नया सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है। वलसाड कलेक्टर क्षिप्रा अग्रे को नवसारी का नया कलेक्टर बनाया गया है। गिर-सोमनाथ के कलेक्टर एच के वाधवानिया को गांधीनगर के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

छोटा उदेपुर जिला कलेक्टर स्तुति चरण को जल एवं स्वच्छता प्रबंधन संगठन, गांधीनगर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नितिन सांगवान वर्तमान में गांधीनगर में मत्स्य पालन निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें जूनागढ़ का नया जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) नियुक्त किया गया है।

जूनागढ़ नगर निगम आयुक्त आरएम तन्ना को सुरेंद्रनगर का जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ओम प्रकाश को जूनागढ़ नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में मेहसाणा के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) के रूप में कार्यरत हैं।

गृह विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत योगेश निरगुडे को दाहोद जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अहमदाबाद में राज्य कर के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत किरण झावेरी को मोरबी जिले में कलेक्टर के रूप में भेजा गया है।

अहमदाबाद की उप नगर आयुक्त नेहा कुमारी को महिसागर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि मोरबी के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डी डी जाडेजा को गिर-सोमनाथ जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

टॅग्स :गुजरातभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण