लाइव न्यूज़ :

V K Pandian: ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने पांडियन को दी बड़ी जिम्मेदारी, कल वीआरएस और आज इस पद पर बैठाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2023 11:06 IST

V K Pandian: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पूर्व सहयोगी वी के पांडियन को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ ‘5 टी’ (परिवर्तनकारी पहल) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनबीन ओडिशा के रूप में नियुक्त किया गया है।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे।स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को कल 23 अक्टूबर को केंद्र द्वारा मंजूरी दे दी गई थी।

V K Pandian: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के कुछ घंटों बाद पूर्व सहयोगी वी के पांडियन को कैबिनेट मंत्री का दर्जा है। पांडियन को ओडिशा सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री के पद पर ‘5 टी’ (परिवर्तनकारी पहल) के अध्यक्ष और नबीन ओडिशा के रूप में नियुक्त किया गया है।

वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे और उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को कल 23 अक्टूबर को केंद्र द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। एक अधिसूचना में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी । पांडियन के सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के 24 घंटे से भी कम समय में उनकी यह नियुक्ति हुयी है।

सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग ने कहा, ‘‘श्री वी के पांडियन को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ 5 टी (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह सीधे मुख्यमंत्री के अधीन काम करेंगे ।’’

पांडियन 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में शामिल हुए और तब से वह पटनायक के निजी सचिव रहे हैं। पटनायक के 2019 में पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद, पांडियन को सरकारी विभागों में कुछ परिवर्तनकारी पहलों को लागू करने के लिए '5 टी सचिव' की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप