लाइव न्यूज़ :

पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं विनी महाजन, पति दिनकर गुप्ता राज्य के DGP

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2020 19:57 IST

यह पहला मौका है कि एक साथ दो सीनियर अफसर दंपति पंजाब के दोनों प्रमुख पोस्ट पर है। विनी महाजन ने दोपहर बाद कार्यभार संभाल लिया। उनको निवर्तमान मुख्‍य सचिव करण अवतार सिंह ने कार्यभार सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देविनी महाजन ने 33 साल के सेवाकाल में कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुकी है।मुख्‍य सचिव पद उनके शानदार करियर में मील के पत्‍थर की तरह है।विनी महाजन ने मौजूदा चीफ सेक्रेटरी 1984 बैच के आईएएस ऑफिसर करण अवतार सिंह को रिप्लेस किया है।

चंडीगढ़ः पंजाब के दो मंत्रियों के साथ कहासुनी के कुछ सप्ताह बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को पद से हटाकर विनी महाजन को मुख्य सचिव का पदभार सौंप दिया गया है।

वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करण अवतार सिंह को अगले महीने उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले पदमुक्त कर दिया गया। गौरतलब है कि एक बैठक में पंजाब के दो मंत्रियों द्वारा उनके व्यवहार का विरोध करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

वह पंजाब में उपायुक्त के रूप में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी भी थीं। तब उन्हें 1995 में रोपड़ जिला सौंपा गया था। पंजाब सरकार के एक आदेश के अनुसार, 1984 बैच के आईएएस अधिकारी करण अवतार सिंह को अब शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग में विशेष मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा 2017 में मुख्य सचिव पद के लिए चुने गये सिंह अगस्त के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

महाजन के पति दिनकर गुप्ता राज्य पुलिस बल में पुलिस महानिदेशक हैं

1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता राज्य पुलिस बल में पुलिस महानिदेशक हैं। सरकारी बयान के अनुसार महाजन की आखिरी नियुक्ति निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, आईटी और शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में थी।

वह राज्य की स्वास्थ्य क्षेत्र प्रतिक्रिया और अधिप्राप्ति समिति की प्रमुख भी थीं। महाजन वर्तमान में राज्य में पंजाब कैडर की एकमात्र अधिकारी हैं जिन्होंने केंद्र में सचिव का पद संभाला है। विनी महाजन ने मौजूदा चीफ सेक्रेटरी 1984 बैच के आईएएस ऑफिसर करण अवतार सिंह को रिप्लेस किया है।

यह पहला मौका है कि एक साथ दो सीनियर अफसर दंपति राज्य के दोनों प्रमुख पोस्ट पर है

यह पहला मौका है कि एक साथ दो सीनियर अफसर दंपति राज्य के दोनों प्रमुख पोस्ट पर है। विनी महाजन ने दोपहर बाद कार्यभार संभाल लिया। उनको निवर्तमान मुख्‍य सचिव करण अवतार सिंह ने कार्यभार सौंपा। विनी महाजन ने 33 साल के सेवाकाल में कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। मुख्‍य सचिव पद उनके शानदार कैरियर में मील के पत्‍थर की तरह है।

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहपंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए