लाइव न्यूज़ :

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के घर गूंजी किलकारियां, IAS अधिकारी ने बेटे को दिया जन्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 16, 2023 08:23 IST

आईएएस दंपत्ति टीना डाबी और डॉ. प्रदीप गावंडे शुक्रवार को एक बच्चे के माता-पिता बने।

Open in App

जयपुर: 2015 की भारतीय प्रशासनिक सेवा की टॉपर टीना डाबी ने शुक्रवार को अपने पति और साथी आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस जोड़े की मुलाकात कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी जब उन्हें आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया था। पिछले साल 22 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी।

2016 राजस्थान कैडर की अधिकारी टीना डाबी आखिरी बार जैसलमेर में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थीं। 14 जुलाई को उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा की कि वह काम से छुट्टी ले रही हैं। वह पहले राजस्थान सरकार में वित्त (कर) के संयुक्त सचिव के रूप में जयपुर में तैनात थीं। 2015 में टीना डाबी प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाली दलित समुदाय की पहली व्यक्ति बनीं।

टीना की पहली शादी बैचमेट अतहर आमिर खान के साथ हुई थी। उनकी शादी में कई राजनेता भी शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने अतहर से तलाक ले लिया और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी कर ली। उन्होंने बीआर अंबेडकर की तस्वीर के सामने परिणय सूत्र में बंधे।

2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं। उन्होंने औरंगाबाद के घाटी अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2013 में यूपीएससी क्लियर किया और अब राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

टॅग्स :IASRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील