लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम तीन लोगों की मौत, पायलट सुरक्षित

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 8, 2023 12:01 IST

भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। पायलट सुरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी।पायलट सुरक्षित है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जयपुर: भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान सोमवार सुबह हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कम से कम तीन ग्रामीणों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, लेकिन विमान का पायलट सुरक्षित है।

भारतीय वायुसेना ने हादसे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सूरतगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से विमान से निकल गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच बैठाई गई है।"

वायु सेना के अनुसार दुर्घटना में पायलट को मामूली चोट आई हैं। हनुमानगढ़ की जिलाधिकारी रुक्मणि रियार ने बताया क‍ि भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि पायलट सुरक्षित है। 

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद काफी संख्‍या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं और पुलिस और प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना को सूचित कर दिया गया है और वे ही हादसे के कारणों की तकनीकी जानकारी दे सकेंगे।

अधिकारी ने कहा क‍ि पायलट ने विमान को गांव से दूर ले जाने की हरसंभव कोशिश की और विमान को गांव के एक सिरे की ओर ले गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में हताहत हुए लोगों के लिए राहत और मुआवजे का प्रावधान होता है और उसके अनुसार सभी कदम उठाए जाएंगे।

टॅग्स :IAFRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार