लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायु सेना को मिली तेजस लड़ाकू विमानों से लैस नई स्क्वाड्रन, एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने भरी उड़ान

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2020 12:26 IST

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने वायु सेना स्टेशन सुलूर में 45वीं स्क्वाड्रन के साथ लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस लड़ाकू विमान को उड़ाया। तेजस विमानों वाली भारतीय वायु सेना की यह दूसरी स्क्वाड्रन है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस विमानों वाली दूसरी स्क्वाड्रन भारतीय वायु सेना में शामिलवायु सेना प्रमुख ने तमिलनाडु में कोयंबटूर के पास स्थित सुलुर एयरबेस पर उड़ाई तेजस

भारतीय वायु सेना में आज तेजस लड़ाकू विमान का नया और दूसरा स्क्वाड्रन शामिल हो गया। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने तमिलनाडु में कोयंबटूर के पास स्थित सुलुर एयरबेस पर भारतीय वायु सेना को स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस की दूसरी स्क्वाड्रन सौंपी। ये वायु सेना की 18वीं स्क्वाड्रन भी है।

इस मौके पर एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने वायु सेना स्टेशन सुलूर में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस लड़ाकू विमान को भी उड़ाया। इस स्क्वाड्रन का नाम ‘फ्लाइंग बुलेट्स’ रखा गया था। वायुसेना प्रमुख ने सिंगल सिटर तेजस उड़ाया।

तेजस विमानों वाली भारतीय वायु सेना की यह दूसरी स्क्वाड्रन है। तेजस चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है जिसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित किया गया है। भारतीय वायु सेना ने पहले ही 40 तेजस विमानों का आर्डर दिया है और जल्दी ही एचएएल को 83 और विमानों का आर्डर दिया जा सकता है जिसमें लगभग 38,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

वायु सेना की 18वीं स्क्वाड्रन की स्थापना 1965 में की गई थी और इसका आदर्श वाक्य है ‘तीव्र और निर्भय।’ पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाने वाली इस स्क्वाड्रन को 15 अप्रैल 2016 को सेवा मुक्त कर दिया गया था और इससे पहले इसमें मिग-27 विमान शामिल थे। स्क्वाड्रन को एक अप्रैल 2020 को पुनः शुरू किया गया था। इस स्क्वाड्रन को नवंबर 2015 में राष्ट्रपति द्वारा ध्वज प्रदान किया गया था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सतेजस लड़ाकू विमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर