लाइव न्यूज़ :

INDIA Vs PAKISTAN: वायुसेना में कौन कितना ताकतवर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2019 17:31 IST

India Air Force Vs Pakistan Air Force: नापाक जमीन पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। उसने भी जवाबी कार्रवाई की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। आगे से किसी तरह का मिलिट्री एक्शन लेने से पहले पाकिस्तान को भारत की वायुसेना के साइज के बारे में सोच लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पास भारत से काफी कम लड़ाकू विमान हैभारतीय वायुसेना के साइज के हिसाब से पाक कहीं नहीं ठहरता है

India Air Force Vs Pakistan Air Force: पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। भारत और पाक की तनातनी देख युद्ध तक की अटकलें लगने लगी हैं। भारतीय वायुसेना को किसी भी वक्त टेक ऑफ के लिए तैयार रखा गया है। इसी के चलते भारत और पाकिस्तान की ताकत का अंदाजा भी लगाया जाने लगा है। भारत और पाकिस्तान में से किसकी वायुसेना सबसे ताकतवर है, इसका अंदाजा भी लगाया जाने लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संसाधनों के हिसाब से पाकिस्तान भारत के आगे ठहरता नहीं दिखाई देता है। 

भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा लड़ाकू विमान हैं। भारतीय वायुसेना के पास 42 स्क्वॉड्रन की ताकत है। हालांकि 2014 में 33 स्क्वॉड्रन रह गए थे। वहीं पाकिस्तान एयरफोर्स के पास 25-30 स्क्वॉड्रन हैं। एक मिलिट्री स्क्वॉड्रन में आमतौर पर 12 से 24 लड़ांकू विमान होते हैं। भारतीय वायुसेना के कुछ स्क्वॉड्रन में 18 जेट्स हैं, जबकि कुछ में इससे कम संख्या में लड़ाकू विमान हैं। एक सच यह भी है कि हर वक्त सारे लड़ाकू विमान ऑपरेट करने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। स्क्वाड्रन में कुछ जेट्स के साथ लगभग एक तिहाई जेट किसी भी समय मरम्मत या रखरखाव के लिए रखे होते हैं।

India Air Force Vs Pakistan Air Force:  क्या कहते हैं आंकड़े?

-भारत के पास कुल 2185 एयरक्राफ्ट हैं और पाकिस्तान के पास यह कुल 1281 एयक्राफ्ट्स बताए जाते हैं। 

-भारत के पास 590 फाइटर्स/इंटरसेप्टर्स हेलिकॉप्टर्स हैं जबकि पाकिस्तान के बेड़े में यह संख्या 320 है।

-भारत के पास 804 अटैक जेट्स हैं जबकि पाकिस्तान के पास महज 410 ऐसे जेट्स हैं। 

-भारत के पास 708 ट्रांसपोर्ट विमान हैं जबकि पाकिस्तान के पास महज 296 ऐसे विमान हैं।

-भारतीय वायुसेना के पास 720 हेलिकॉप्टर्स हैं जबकि पाकिस्तान के पास 328 ऐसे हैलिकॉप्टर्स हैं।

-भारत के पास 49 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं जबकि पाकिस्तान के पास ऐसे महज 15 हेलिकॉप्टर्स हैं।

पाकिस्तान के पास अमेरिका निर्मित एफ-16, चीन के बने एफ-7पीजी और जेफ-17 फाइटर्स और फ्रेंच मिराज जेट्स हैं। वहीं, भारतीय वायुसेना के बेड़े में रूस निर्मित मिग, सुखोई फ्रांस निर्मित मिराज और जैगुआर विमान हैं।  भारत और पाकिस्तान की एयर फोर्स का साइज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कौन कितने पानी में हैं। उम्मीद है कि पाकिस्तान भारत से भिड़ने की हिमाकत नहीं करेगा।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?